फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   राजधानी की जनता को सर्दियों में सताएगा बिजली कट

राजधानी की जनता को सर्दियों में सताएगा बिजली कट

Fri, 15 Dec 2017 10:09 PM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
राजधानी की जनता को सर्दियों में सताएगा बिजली कट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। राजधानी शिमला शहर की जनता को सुबह-शाम विद्युत बोर्ड का बिजली कट सताता रहेगा। शहर के उपभोक्ता जैसे ही अपने घरों में बिजली के उपकरणों को जलाना शुरू करते हैं, बत्ती गुल हो जाती है। बोर्ड के पास शहर के विद्युत उपभोक्ताओं की मांग के मुताबिक पर्याप्त लोड न होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बोर्ड सर्दियों के मौसम में उपभोक्ताओं को सुनिश्चित विद्युत आपूर्ति प्रदान करने के लिए प्रयास तो कर रहा है लेकिन उसके बावजूद लोगों को बिजली कटों के कारण परेशान होना पड़ रहा है। बोर्ड शरह में बिजली का लोड पूरा करने के लिए समरहिल सब स्टेशन के भरोसे बैठा है, जिसे वह जल्द शुरू करने का दावा कर रहा है। शहर और उसके आसपास के क्षेत्र में बिजली कटों का दौर शुरू हो गया है। बर्फबारी से पहले ही विद्युत बोर्ड का उपभोक्ताओं के लिए यह एक बड़ा झटका है। सुबह के समय बिजली कट लगने के कारण लोगों को घरों में कामकाज निपटाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

अंधेरे में गुजरी है उपभोक्ताओं की हर सर्दी
शहर और उसके आसपास के विद्युत उपभोक्ताओं की अधिकतर सर्दियां अंधेरे में ही गुजरी हैं। हर साल ठंड बढ़ने पर विद्युत बोर्ड का शहर के उपभोक्ताओं के लिए बिजली का लोड कम हो जाता है। वहीं, बर्फबारी होने पर तो लोगों को कई दिनों तक अंधेरे में ही गुजर बसर करना पड़ता है।
विज्ञापन


जमीनी स्तर पर हवा हो जाते हैं दावे
सदियां शुरू होने से पहले विद्युत बोर्ड हर साले 24 घंटे लोगों के घरों में विद्युत आपूर्ति बहाल रखने के दावे करता है लेकिन जैसे ही सर्दियां आती हैं, बोर्ड के सारे दावे गुल हो जाते हैं। बोर्ड हर साल सर्दियों में शहर की जनता की जरूरत के मुताबिक लोड बढ़ाने के दावे करता है, लेकिन जमीनी स्तर पर सारे दावे हवा हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिसंबर में भी पूरा नहीं हुआ मरम्मत कार्य
बरसात खत्म होते ही बोर्ड ने शहर और उसके आसपास के क्षेत्र में सर्दियों में विद्युत आपूर्ति बहाल रखने के लिए लाइनों की मरम्मत करनी शुरू कर दी थी। हैरत की बात तो यह है कि तीन महीनों से शुरू हुआ मरम्मत कार्य आज भी पूरा नहीं हुआ। शुक्रवार को मालरोड पर बिजली के खंभों में चढ़कर बोर्ड के कर्मचारी विद्युत लाइनों की मरम्मत कर रहे थे।


जल्द उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत : पराशर
विद्युत बोर्ड के लोकसंपर्क उपनिदेशक अनुराग पराशर ने बताया कि बोर्ड अपने उपभोक्ताओं को सुनिश्चित विद्युत आपूर्ति प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द समरहिल सब स्टेशन शुरू होते ही शहर में विद्युत लोड की समस्या खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed