फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   जगमगाया शहर, बाजार हुआ गुलजार

जगमगाया शहर, बाजार हुआ गुलजार

Thu, 19 Oct 2017 12:18 AM IST
Updated Thu, 19 Oct 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
जगमगाया शहर, बाजार हुआ गुलजार
शिमला। दीपों के त्योहार दिवाली की पूर्व संध्या पर हिल्सक्वीन जगमगा उठी। शाम ढलते ही रंग बिरंगी रोशनी से शहर चमक उठा। वहीं पूरा दिन बाजारों में जमकर रौनक रही। बड़ी संख्या में लोग बाजार पहुंचे और खरीदारी की। बड़े बुजुर्ग जहां पूजा को लेकर तैयारियों में जुटे रहे, वहीं बच्चे और युवा आतिशबाजी को लेकर उत्साहित नजर आए।
विज्ञापन

कपड़ों की दुकानों, मिठाई, गिफ्ट, पूजन सामग्री और सजावटी सामान की दुकानों पर खूब भीड़ रही। धनतेरस के बाद शनिवार को भी सर्राफा बाजार में लोग सोने और चांदी की खरीदारी करते देखे गए। लोअर बाजार में जहां लोगों को पैर रखने की जगह नहीं थी, वहीं माल रोड में भी ग्राहकों की खासी भीड़ देखी गई।
विज्ञापन


सूना रहा पटाखा बाजार
दिवाली से एक दिन पहले शहर के पटाखा बाजार सूने दिखाई दिए। आईस स्केटिंग रिंक और संजौली में पटाखे खरीदने कम संख्या में ही लोग पहुंचे। हालांकि बच्चों में पटाखों के लिए खासा उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोई परेशानी हो तो यहां फोन करें
लक्कड़ बाजार चौकी: 265537
बालूगंज थाना: 283019
छोटा शिमला थाना: 262095
न्यू शिमला थाना: 267176
ढली थाना: 284137
संजौली थाना: 284108
फायर स्टेशन - 101, 100,
आपदा प्रबंधन - 107
माल शिमला: 265897
छोटा शिमला: 2623269
बालूगंज: 283066
एंबुलेंस सेंटर : 108 और 102

आज चार बजे के बाद नहीं चलेंगी बसें
दिवाली के दिन एचआरटीसी की लोकल व लांग रूट पर चलने वाली बसें शाम 4 बजे के बाद नहीं चलेंगी। हालांकि लोगों की सुविधा के लिए नियमित अंतराल पर कुछ बसें चलाई जाएगी। एचआरटीसी के मंडलीय प्रबंधक अनिल सेन ने बताया कि दिवाली के दिन लांग रूट पर एक बजे के बाद और लोकल रूटों पर शाम 4 बजे के बाद बस सेवा बंद कर दी जाएगी। मांग के अनुरूप ऑन डिमांड बसें चलेंगी। दिवाली के चलते बुधवार को बसों में भारी ओवरलोडिंग रही। लोगों ने अपने घरों का रुख किया। एचआरटीसी ने लोगों की सुविधा के लिए करीब 85 अतिरिक्त बसें चलाईं।


दिवाली के अगले दिन क्या मिलेंगी बसें?
दिवाली के दिन लोगों को बसों की किल्लत पेश न आए इसके लिए एचआरटीसी प्रबंधन ने पुख्ता व्यवस्था की है, लेकिन दिवाली के दूसरे रोज भी क्या लोगों को पर्याप्त संख्या में बसें मिलेंगी? लोगों को इसकी चिंता सता रही है। दिवाली वाले दिन एचआरटीसी बसें दोपहर बाद तक ही चलती हैं इसके बाद स्टॉफ को दिवाली मनाने के लिए छुट्टी दे दी जाती है। चालक बसों को अपनी सुविधा अनुसार खड़ी कर देते हैं इस कारण दिवाली के दूसरे दिन विभिन्न रूटों पर बसों की आवाजाही प्रभावित हो जाती है।

एचआरटीसी बसों की पूछताछ को कंट्रोल रूम में करें संपर्क
एचआरटीसी कंट्रोल रूम - 0177- 2656326
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed