फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   18 HPAS officers transfer in himachal pradesh

विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 18 HAS अधिकारियों के तबादले

Sun, 17 Sep 2017 12:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 17 Sep 2017 12:22 PM IST
विज्ञापन
18 HPAS officers transfer in himachal pradesh

हिमाचल सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले 18 एचएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। तबादला आदेश जारी कर दिए गए हैं। धर्मशाला में तैनात सहायक बंदोबस्त अधिकारी कांगड़ा अश्वनी राज शाह को प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड का सचिव तैनात किया है। एडीसी और प्रोजेक्ट डायरेक्टर डीआरडीए रूपाली ठाकुर को निदेशक भाषा, कला एवं संस्कृति शिमला के पद पर तैनात किया है।

विज्ञापन


महिला आयोग की सदस्य सचिव रीमा कश्यप को प्रदेश प्रशासनिक ट्रिब्यूनल का रजिस्ट्रार नियुक्त किया है। उनके पास सदस्य सचिव महिला आयोग का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। जिला पर्यटन विकास अधिकारी कुल्लू रतन गौतम को एडीएम और प्रोजेक्ट डायरेक्टर डीआरडीए हमीरपुर तैनात किया है।
विज्ञापन


एडीएम प्रोटोकाल शिमला सुनील शर्मा को सचिव राज्य निर्वाचन आयोग के पद पर तैनात किया है। रजिस्ट्रार एचपीयू को एडीएम प्रोटोकाल शिमला के पद पर स्थानांतरित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम कुल्लू को रेजिडेंट कमिश्नर पांगी नियुक्त किया गया है। एसडीएम भोरंज शिव कृष्ण को एसडीएम सलूणी के पद पर, मंडलायुक्त कांगड़ा के सहायक आयुक्त संजय कुमार धीमान को उपायुक्त चंबा के सहायक आयुक्त के पद पर तैनात किया है।

आरटीओ हमीरपुर सन्नी शर्मा अब एसडीएम कुल्लू

18 HPAS officers transfer in himachal pradesh

एसडीएम बंगाणा दिले राम को एसडीएम हरोली, आरटीओ हमीरपुर सन्नी शर्मा को एसडीएम कुल्लू और उपायुक्त चंबा की सहायक आयुक्त राम्या चौहान को जिला पर्यटन विकास अधिकारी चंबा के पद पर स्थानांतरित किया है।

सहायक बंदोबस्त अधिकारी सोलन नरेंद्र कुमार को एसडीएम भोरंज, एसडीएम संगडाह रजनीश कुमार को सहायक बंदोबस्त अधिकारी सोलन के पद पर स्थानांतरित किया है।

एसडीएम बल्ह संजीव धीमान को एसडीएम बंगाणा, एसडीएम हरोली विशाल शर्मा को एसडीएम बल्ह और एसडीएम सलूणी अनिल कुमार भारद्वाज को मंडलायुक्त कांगड़ा के सहायक आयुक्त के पद पर तैनात किया है।

सहायक बंदोबस्त अधिकारी कांगड़ा अक्षय सूद तैनाती के लिए प्रतीक्षारत हैं। शासन ने आरटीओ हमीरपुर विक्रम महाजन की एसडीएम चुराह के पद पर तैनाती के किए आदेशों को रद्द कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed