{"_id":"689da6e14581910a3206c909","slug":"18-day-care-centers-approved-for-cancer-patients-in-himachal-igmc-and-nerchaak-medical-college-included-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत: हिमाचल में कैंसर रोगियों के लिए 18 डे-केयर केंद्र मंजूर, आईजीएमसी व नेरचाैक मेडिकल काॅलेज शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत: हिमाचल में कैंसर रोगियों के लिए 18 डे-केयर केंद्र मंजूर, आईजीएमसी व नेरचाैक मेडिकल काॅलेज शामिल
Thu, 14 Aug 2025 02:35 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 14 Aug 2025 02:35 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश में कैंसर उपचार सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए 18 डे-केयर कैंसर केंद्रों को मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन
कैंसर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने राज्यसभा में बताया कि हिमाचल प्रदेश में कैंसर उपचार सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए 18 डे-केयर कैंसर केंद्रों को मंजूरी दी गई है। शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और मंडी के श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज को भी कैंसर देखभाल व अनुसंधान के लिए स्वीकृति प्रदान की गई है। यह कदम हिमाचल के लोगों को नजदीक ही बेहतर कैंसर जांच, उपचार और अनुसंधान सुविधाएं उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने सदन में हिमाचल में कैंसर अनुसंधान केंद्र स्थापित करने और प्रारंभिक अवस्था में कैंसर की पहचान के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति पर सवाल उठाया था। जवाब में स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार देशभर में विशिष्ट कैंसर देखभाल केंद्रों को मजबूत करने की योजना लागू कर रही है। इसके तहत राज्य कैंसर संस्थानों के लिए 120 करोड़ रुपये और विशिष्ट कैंसर देखभाल केंद्रों के लिए 45 करोड़ रुपये तक की वित्तीय सहायता दी जाती है। उन्होंने बताया कि हिमाचल में पहले से ही 12 जिला एनसीडी क्लीनिक, 108 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एनसीडी क्लीनिक और 12 जिला कैंसर देखभाल केंद्र कार्यरत हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की कैंसर सहित गैर-संचारी रोगों के लिए स्क्रीनिंग की जा रही है।
विज्ञापन