फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   17th rank of himachal in make in india list

मेक इन इंडिया में इन राज्यों से आगे निकला हिमाचल

Sat, 09 Apr 2016 06:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 09 Apr 2016 06:51 PM IST
विज्ञापन
17th rank of himachal in make in india list
मेक इन इंडिया में हिमाचल 17वें रैंक पर है।

हिमाचल मोदी के ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम में उत्तराखंड और जेएंडके से आगे है। हालांकि, हिमाचल से आगे पंजाब और हरियाणा आंके गए हैं। यह खुलासा विश्व बैंक की एक स्टडी रिपोर्ट में हुआ है। इसे हाल ही में रिलीज किया गया है। विश्व बैंक के कंट्री डायरेक्टर ओन्नो रूहल की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक दिसंबर 2014 में मेक इन इंडिया कार्यशाला में राज्य सरकारें व्यावसायिक सुधारों के लिए 98 सूत्रीय एक्शन प्लान को लागू करने के लिए राजी हुई थीं।

विज्ञापन


एक जनवरी से 30 जून, 2015 तक इसका मूल्यांकन किया गया। इसके लिए हिमाचल समेत सभी राज्यों को प्रश्नावलियां भी दी गईं। इसमें पाया गया कि सभी राज्य मेक इन इंडिया को लागू करने के मामले में विभिन्न स्तरों पर हैं। इसके मुताबिक हिमाचल की स्थिति अच्छी नहीं है। यानी, हिमाचल 17वें रैंक पर है। इसका स्कोर 23.95 प्रतिशत है।
विज्ञापन


हालांकि, उत्तराखंड को 23वें और जम्मू-कश्मीर को 29वें रैंक पर रखा गया है। इनमें उत्तराखंड का स्कोर 13.36 और जम्मू-कश्मीर का 5.93 प्रतिशत है। हिमाचल से एक कदम पहले पंजाब 16वें रैंक में है, जबकि पंजाब का स्कोर 36.73 प्रतिशत है। हरियाणा का रैंक 14वां और इसका स्कोर 40.66 प्रतिशत है। हिमाचल समेत 16 अन्य राज्यों को भी इसमें सलाह दी गई है कि इन सरकारों को जंप स्टार्ट लेने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed