{"_id":"5cb8a6b2bdec22145a0ebf77","slug":"171555605170-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र-अभिभावक मंच के संघर्ष से अब नरम पड़े स्कूलों के तेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र-अभिभावक मंच के संघर्ष से अब नरम पड़े स्कूलों के तेवर
Fri, 19 Apr 2019 11:17 AM IST
शिमला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 11:17 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी स्कूलों की लूट और मनमानी के खिलाफ राजधानी में उग्र हुए आंदोलन के बाद अब निजी तथा कान्वेंट स्कूलों के तेवर नरम पड़ने लगे हैं। वीरवार को एसपीएस प्रबंधन के साथ हुई अभिभावकों की बैठक में स्कूल प्रबंधन ने मांगों पर सकारात्मक रुख दिखाया है। मंच अब अन्य स्कूलों में भी जाकर मांगों को लेकर बात करेगा।
विज्ञापन
छात्र-अभिभावक मंच के बैनर तले वीरवार को अभिभावक शिमला पब्लिक स्कूल पहुंचे। यहां स्कूल निदेशक प्रीतेंद्र सिंह की अध्यक्षता और प्रधानाचार्य अनु शर्मा की मौजूदगी में अभिभावकों के साथ करीब डेढ़ से दो घंटे तक बैठक चली। बैठक में अभिभावकों ने खुलकर अपनी बात मैनेजमेंट के समक्ष रखी। स्कूल प्रबंधन ने इसमें आश्वासन दिया कि बढ़ाई गई फीसों पर पुनर्विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
अभिभावकों ने इस दौरान स्कूल प्रबंधन से शौचालयों में सफाई व्यवस्था सुधारने, पानी के लिए अतिरिक्त कनेक्शन लेेने, एक दिन में बच्चे के दो से अधिक टेस्ट न रखने, तीन ड्रेस न लगाने, कार्यक्रमों में सभी बच्चों को प्रतिभा दिखाने का मौका देने, आर्ट एड क्राफ्ट और इंटरनेट से संबंधित दिए जाने वाले प्रोजेक्ट में बच्चे स्तर के हों आदि मांगों को स्कूल प्रबंधन के समक्ष रखा।
विज्ञापन
जल्द होगा पीटीए का गठन : सिंह
शिमला पब्लिक स्कूल के निदेशक प्रीतेंद्र सिंह ने कहा कि अभिभावकों के साथ हुई बैठक शांतिपूर्ण माहौल में हुई। सभी समस्याओं को सुनने के बाद उन्हें पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। शिक्षा निदेशालय से मिले आदेशों के मुताबिक जल्द पीटीए का गठन करेंगे। भविष्य में अभिभावक अपनी बात समस्या प्रबंधन और स्कूल प्रशासन के समक्ष रख सकते हैं। इसकी स्थायी व्यवस्था कर दी जाएगी।
स्कूल के बाहर रही पुलिस की सुरक्षा
शिमला पब्लिक स्कूल के बाहर छात्र-अभिभावक मंच के सदस्यों के पहुंचने से पहले पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। सुबह बारह बजते ही अभिभावक यहां पहुंचना शुरू हो गए थे। इनमें महिलाएं अधिक थीं। पुलिस और मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने मंच के संयोजक और सह संयोजक सहित अन्य पदाधिकारियों को बैठक में जाने से रोक दिया। इस पर अंदर अभिभावक ही बैठक में हिस्सा लेने गए।
मांगें पूरी न की तो फिर छेड़ देंगे आंदोलन : मंच
छात्र-अभिभावक मंच के आवाहन पर वीरवार को शिमला पब्लिक स्कूल के बाहर अभिभावक भारी संख्या में एकत्र हुए। अभिभावकों ने स्कूल निदेशक और प्रधानाचार्य को बारह मांगों को लेकर मांगपत्र भी सौंपा। इसके बाद अभिभावकों और प्रबंधन के बीच इन मुद्दों के लेकर करीब दो घंटे तक चरचा हुई।
छात्र-अभिभावक मंच के संयोजक विजेंद्र मेहरा और सह संयोजक बिंदु जोशी तथा फामला चौहान ने कहा कि यह आम अभिभावकों की एकजुटता और आंदोलन का परिणाम है कि अब स्कूल प्रबंधन मंच को बैठक के लिए बुला रहे हैं। मेहरा ने कहा कि यदि शिमला पब्लिक स्कूल प्रबंधन ने मांगों पर जल्द कार्य शुरू नहीं किया तो मंच आंदोलन शुरू कर देगा। उन्होंने स्कूल प्रबंधन को चेताया कि वह स्कूल की मनमानी का विरोध करने वाले अभिभावकों और उनके बच्चों को डराना धमकाना बंद करें।