{"_id":"5bccbab0bdec2269b5182a55","slug":"171540143792-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरिया की तर्ज पर सीसीटीवी से होगी ‘स्मार्ट सिटी शिमला’ की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरिया की तर्ज पर सीसीटीवी से होगी ‘स्मार्ट सिटी शिमला’ की निगरानी
विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 21 Oct 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरिया की तर्ज पर स्मार्ट सिटी शिमला को भी सीसीटीवी कैमरों से लैस किया जाएगा। शिमला शहर की स्वच्छता रैंकिंग को सुधार कर इसे टॉप टेन स्वच्छ शहरों में शुमार करने के लिए सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जाएगी। कैमरा फुटेज की मदद से सार्वजनिक स्थलों पर खुले में कचरा फेंकने वालों पर नजर रखी जाएगी। निगम की संपत्तियों को भी कैमरों की जद में लाया जाएगा। कोरिया में आयोजित चार दिवसीय कार्यशाला में भाग लेने के बाद वापस शिमला लौटे निगम आयुक्त पंकज राय ने ‘अमर उजाला’ से खास बातचीत के दौरान यह जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शिमला और कोरिया की भौगोलिक स्थिति भिन्न है। बावजूद इसके स्मार्ट सिटी कोरिया में ऐसी बहुत सारी तकनीकें इस्तेमाल की जा रही हैं, जिन्हें शिमला में भी अपनाया जा सकता है। कोरिया में सीसीटीवी कैमरों का बेहतरीन प्रयोग हो रहा है। कानून व्यवस्था ही नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सफाई व्यवस्था की मानीटरिंग में भी कैमरों की मदद ली जा रही है। शिमला के रानी झांसी पार्क में नगर निगम की ओर से लगाई गई आकर्षक लाइटें तोड़ दी गई हैं। कैमरों की मदद से निगम अब अपनी संपत्तियों की निगरानी बेहतर तरीके से करेगा। सार्वजनिक स्थलों पर कचरा फेंकने वालों पर नजर रखी जाएगी। जल्द कैमरे लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
कोरिया की बेहतरीन तकनीकों का करेंगे अनुसरण : पंकज
कोरिया में जिन बेहतरीन तकनीकों का इस्तेमाल हो रहा है, शिमला स्मार्ट सिटी में भी उनका अनुसरण करने का प्रयास करेंगे। सार्वजनिक स्थलों पर कचरा फेंकने वालों और निगम की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों पर कैमरों की मदद से नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
- पंकज राय, एमडी एंड सीईओ स्मार्ट सिटी शिमला
केंद्र सरकार को भेजी जाएगी फीडबैक रिपोर्ट
कोरिया में आयोजित कार्यशाला की फीडबैक रिपोर्ट पकंज राय केंद्र सरकार को भेजेंगे। कार्यशाला में भारत सरकार शहरी विकास विभाग के चार अधिकारी बतौर प्रतिनिधि शामिल हुए थे। नगर निगम अधिकारियों के पुणे से लौटने के बाद आयुक्त उनके साथ भी अपने अनुभव साझा करेंगे।
15 से 18 अगस्त तक आयोजित हुई कार्यशाला
एशियन विकास बैंक की ओर से कोरिया में 15 से 18 अक्तूबर तक स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को लेकर कार्यशाला आयोजित हुई थी। निगम आयुक्त पंकज राय ने इसमें शिमला का प्रतिनिधित्व किया था। इस अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला में भारत और कोरिया के अलावा बांग्लादेश, श्रीलंका, मालद्वीप और नेपाल के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।