{"_id":"5b102d774f1c1bf26e8b576a","slug":"171527786871-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाली बर्तनों के साथ सड़क पर बैठ गईं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाली बर्तनों के साथ सड़क पर बैठ गईं महिलाएं
Updated Thu, 31 May 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। नगर निगम के कच्चीघाटी वार्ड में पिछले दस दिन से पेयजल संकट झेल रही महिलाओं और लोगों का सब्र का बांध वीरवार को टूट गया। संकट से परेशान लोगों ने सुबह नौ बजे एनएच पर धरना दे दिया। सड़क पर बर्तनों के साथ बैठी महिलाओं ने डेढ़ घंटे तक नारेबाजी की।
लोगों को शांत करने के लिए मौके पर एसडीएम शिमला शहरी सहित एडीएम और एसएसपी मनमोहन सिंह पुलिस जवानों के साथ पहुंचे। लोगों को शांत किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप था कि उनके घरों के नलों में पानी नहीं आया। बीते रोज पानी की सप्लाई का दिन था। मुश्किल से दस से पंद्रह मिनट पानी आया। प्रेशर कम होने से लोग एक- दो बाल्टी ही भर सके।
कच्ची घाटी से भाजपा पार्षद संजय परमार ने भी माना कि क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है। लोग पानी के संकट से परेशान है। उन्होंने बताया कि उनके वार्ड में कई ऐसे क्षेत्र हैं, जहां सिर्फ पाइप लाइन से ही सप्लाई जा सकती है। टैंकर नहीं जाते हैं। उन्होंने कहा कि उनके वार्ड में सुबह से टैंकर से वे स्वयं सप्लाई देने का प्रयास कर रहे हैं, मगर यह नाकाफी है।