{"_id":"5ae3601f4f1c1bb56a8b6611","slug":"171524850719-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल एसोसिएशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल एसोसिएशन
Updated Fri, 27 Apr 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गलत नीतियों से होटल जगत हो रहा बदनाम : सेठ
शिमला। नगर निगम होटल के पानी के बिल हर नौ महीने के एक साथ जारी करता है। इसके चलते होटल मालिकों को इसका भुगतान करना मुश्किल हो जाता है।होटल एसोसिएशन ने नगर निगम शिमला पर आरोप लगाते हुए कहा कि निगम की इन्हीं गलत नीतियों के कारण होटल जगत बदनाम होता है। एसोसिएशन ने नगर निगम से मांग की है कि पानी के बिलों के भुगतान की समय सीमा 30 जून तक बढ़ाई जाए। साथ ही होटलों के पानी के बिल हर माह जारी किए जाएं। बार-बार मांग करने के बावजूद नगर निगम इसे अनसुना कर देता है। एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र सेठ का कहना है कि पिछले महीने एसोसिएशन ने महापौर की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया था। इसमें उपमहापौर और पार्षदों ने भी भाग लिया था। इसमें एसोसिएशन ने होटल वालों के साथ हो रहे भेदभाव के बारे में उन्हें अवगत करवाया। एसोसिएशन ने अपनी समस्याओं के हल के लिए एक ज्ञापन सौंपा और आग्रह किया कि इन समस्याओं का जल्द हल किया जाए।