{"_id":"5870f9194f1c1bf47f15830f","slug":"17-person-injured-in-hrtc-bus-accident-at-bilaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू होकर लुढ़क गई एचआरटीसी की बस, 17 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू होकर लुढ़क गई एचआरटीसी की बस, 17 लोग घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Sat, 07 Jan 2017 08:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के बिलासपुर में कंदरौर-कुहमंझवाड़ सड़क पर नैण गुज्जरां के पास शनिवार सुबह 8:15 पर घट्टू से बिलासपुर आ रही एचआरटीसी बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में बस में सवार 17 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में चालक सहित 16 सवारियां शामिल है।
विज्ञापन
बस दुर्घटना की वजह ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। इसमें दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मामला शुक्रवार करीब सवा आठ बजे का है जब एचआरटीसी की बस घट्टू से बिलासपुर की ओर आ रही थी।
विज्ञापन
इसी दौरान जब बस नैण गुजरां के पास पहुंची तो अचानक बस की ब्रेक फेल हो गई। इस वजह से चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और बस गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के समय सवारियों की चीखों पुकार से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इसके बाद स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। इसके बाद घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर पहुंचाया गया।
विज्ञापन
हल्की चोटों वाले घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। इससे सुबह से ही जिला अस्पताल में अफरा तफरी का माहौल था। स्थानीय लोग एक दूसरे को फोन कर अपने रिश्तेदारों के सलामती की खबर ले रहे थे। बस को पवन कुमार (41) पुत्र शिव राम निवासी कुहमंझवाड़ चला रहा था।
ये लोग हुए घायल
बय दुर्घटना में कुल 17 सवारियों को चोटें आईं, जिनमें से दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायलों में बल्हचुराणी के प्रकाश चंद (54) पुत्र कृष्णु राम, कुलदीप चंद पुत्र गुलाबा राम निवासी धाड़त शामिल हैं। दोनों का उपचार क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में चल रहा है। अन्य घायलों में सुनील (33) पुत्र रामानंद निवासी बल्हचुराणी, अमन (17) पुत्र सुरम सिंह निवासी भगौट, पंकज (21) पुत्र ज्ञान चंद निवासी बल्हचुराणी, पंकज (18) पुत्र बलदेव निवासी बल्हचुराणी, बेली राम टैगोर (66) पुत्र रवालु राम निवास मंझवाड़
अजय (27) पुत्र नंदलाल निवासी गैहरा, जय लाल (54) पुत्र भगतराम निवासी कुहमंझवाड़, संतोष कुमार (39) पुत्र बंसीराम निवासी कुहमंझवाड़, विमला देवी (66) पत्नी चेतराम निवासी बल्हचुराणी, ममता (18) पुत्री करतार सिंह निवासी कुहमंझवाड़, विपिन (19) पुत्र धर्म सिंह निवासी कुहमंझवाड़, देसराज (44) पुत्र खजाना राम निवासी भगौट, किरण शर्मा (36) पत्नी दीप राज निवासी गैहरा-बल्हचुराणी, राजेंद्र (27) पुत्र दीप राम गांव धाड़त, बस चालक पवन शामिल हैं। प्रशासन ने दुर्घटना में घायल लोगों को फौरी राहत जारी की है।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही कुहमंझवाड़ पंचायत के पूर्व प्रधान रतन सिंह ठाकुर और रोहिण पंचायत के पूर्व प्रधान सुरजन सिंह घटना स्थल पर पहुंचे और इसके बाद अस्पताल पहुंच कर उन्होंने घायलों का कुशलक्षेम पूछा। सदर विधायक बंबर ठाकुर और पूर्व सांसद सुरेश चंदेल ने भी क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में पहुंच कर घायलों का कुशलक्षेम जाना।