फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   17 Agricultural University faculty and staff transfers

कृषि विवि पालमपुर में बड़े पैमाने पर तबादले

Tue, 10 Feb 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, पालमपुर(कांगड़ा)
ब्यूरो/ अमर उजाला, पालमपुर(कांगड़ा) Updated Tue, 10 Feb 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
17 Agricultural University faculty and staff transfers

कृषि विवि पालमपुर ने कई शिक्षकों व अन्य स्टाफ का तबादला पालमपुर से अन्य जगहों पर कर दिया है। विवि से 17 लोगों के तबादले हुए हैं।

विज्ञापन


इन तबादलों को सामान्य प्रक्रिया बताया जा रहा है लेकिन इन तबादलों में हपौटा से अलग हुए नए एग्रीकल्चर साइंटिस्ट फोरम के संयोजक और एक सदस्य पर भी तबादले की गाज गिर गई है। इससे अब फिर से विवि में कई चर्चाएं शुरु हो गई है।

इनका हुआ तबादला
विवि में सोमवार को डा. केएस वर्मा का पालमपुर से कृषि विज्ञान केंद्र बरठीं (बिलासपुर), डा संजय कुमार का कृषि विज्ञान केंद्र कांगड़ा, डा. नरेंद्र संख्यान का केवीके धौलाकुंआ (सिरमौर) सुभाष चंद का बजौरा से केवीके सुंदरनगर तबादला हुआ है।
विज्ञापन


डा. जीडी शर्मा का केवीके बजौरा (कुल्लू), डा. अनुपमा संदल का केवीके कुकमसेरी (लाहौल स्पीति), डा. जनार्धन सिंह केवीके सुंदरनगर, धर्म सिंह का कांगड़ा, रोशन लाल केवीके बजौरा, देवेंद्र सिंह नेगी केवीके सुंदरनगर, राजेंद्र पाल सुंदरनगर से पालमपुर, प्यार चंद केवीके ऊना, ओंकार चंद, केवीके बाजौरा, सुरेंद्र कुमार केवीके ऊना, विवेक कुमार केवीके ऊना, ओम प्रकाश केवीके कुकमसेरी को तबादला किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवि में हुए इन तबादलों से फिर से चर्चा शुरु हो गई है। इसका कारण एग्रीकल्चर साइंटिस्ट फोरम के संयोजक डा. नरेंद्र संख्यान व इसके सदस्य डा. जीडी शर्मा का तबादला बताया जा रहा है।


वीसी के पक्ष में हपौटा की ओर से दिए गए बयान से खफा इन दोनों शिक्षकों हपौटा को छोड़ा था। विवि के संयुक्त निदेशक डा. हृदय पाल सिंह ने कहा कि विवि के 17 लोगों के तबादले हुए हैं। जो सामान्य प्रक्रिया के तहत हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed