{"_id":"5c547b65bdec224be317e6fa","slug":"161549040485-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैफिक मजिस्ट्रेट ने नवबहार के पास लगाया नाका, 78 के कटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैफिक मजिस्ट्रेट ने नवबहार के पास लगाया नाका, 78 के कटे चालान
Sat, 02 Feb 2019 10:48 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 02 Feb 2019 10:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैफिक मजिस्ट्रेट की ओर से शुक्रवार को एमवी एक्ट रूटीन वर्क के तहत वाहनों का निरीक्षण किया गया। ट्रैफिक मजिस्ट्रेट की ओर से नवबहार के पास नाका लगाकर करीब 78 गाड़ियों के चालान कटे। इस दौरान ट्रैफिक मजिस्ट्रेट की ओर से वाहन चालकों को एमवी एक्ट के तहत गाड़ी चलाने के दिशा निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
दोपहिया वाहन से लेकर निजी वाहन, सरकारी, गैर सरकारी बसें एवं अन्य वाहन खड़े हो गए। वाहनों के खड़े होने का मुख्य कारण निरीक्षण पर निकले ट्रैफिक मजिस्ट्रेट की ओर से चलाया गया निरीक्षण अभियान था। शुक्रवार सुबह 11 बजे निरीक्षण शुरू हुआ और दोपहर तक चला। इस निरीक्षण के दौरान करीब 78 वाहनों के चालान किए गए। निरीक्षण के दौरान एमवी एक्ट के तहत जो भी प्रावधान वाहन चालकों के लिए रखे हैं, उन्हें जांचा गया।
विज्ञापन
इस दौरान कई गाड़ियों चालकों ने मौके पर ही स्पॉट फाइन वसूला गया। इसके साथ ही विशेष रूप से बाहरी राज्यों से आने वाली गाड़ियों की चेकिंग की गई। इस बीच कई गाड़ी चालकों को वार्निंग देेकर भी छोड़ा गया। नाके के दौरान सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतारों लगी रही। हालांकि इस दौरान सड़क पर गाड़ियों की आवाजाही लगातार चलती रहीं।
विज्ञापन