फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   मेयर के साथ नाराज पार्षदों को मनाने में जुटे सरकार-संगठन

मेयर के साथ नाराज पार्षदों को मनाने में जुटे सरकार-संगठन

Sat, 23 Jun 2018 12:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 23 Jun 2018 12:39 PM IST
विज्ञापन
मेयर के साथ नाराज पार्षदों को मनाने में जुटे सरकार-संगठन

महापौर के खिलाफ बगावत पर उतरे नाराज भाजपा पार्षदों को मनाने के लिए मेयर के साथ अब सरकार और संगठन को भी जोर लगाना पड़ रहा है। 29 जून से पहले नाराज पार्षदों के साथ बैठकों का दौर चल सकता है।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री के साथ पार्टी कार्यालय में होने वाली बैठक का बहिष्कार कर चुके इन पार्षदों को मनाने का जिम्मा मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जमवाल और संगठन मंत्री पवन राणा को सौंपा गया है। सूत्रों के अनुसार दोनों ही अपने स्तर पर इस मामले को सुलझाने में जुट गए हैं। इसी कड़ी में महापौर कुसुम सदरेट भी शुक्रवार को सचिवालय पहुंचीं। यहां सरकार के करीबी पदाधिकारियों से ताजा स्थिति को लेकर चर्चा की। भाजपा के कई पार्षद भी सचिवालय पहुंचे। हालांकि, महापौर और अधिकारियों के साथ इनकी बैठक नहीं हुई।
विज्ञापन


सीएम ने कहा था जल्द सुलझाएंगे मामला
योग दिवस पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा था कि निगम में चल रहे विवाद को सुलझा लिया जाएगा। इसी कड़ी में प्रयास शुरू हो गए हैं। उधर, महापौर खुद अपने स्तर पर भी कई पार्षदों से बात कर चुकी हैं। पिछले तीन दिन में बैठक के लिए भी कई पार्षद बुलाए जा चुके हैं। लेकिन ये महापौर के साथ बैठक को नहीं पहुंच रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


29 की बैठक पर टिकी नजरें
महापौर इससे पहले खलीनी और बैनमोर पार्षद से मिलने भी जा चुकी हैं। कई पार्षदों से फोन पर भी बात करने की कोशिश की गई है। लेकिन शिक्षा मंत्री को लिखित में पत्र सौंपने वाले ग्यारह पार्षदों में से ज्यादातर फिलहाल झुकने को तैयार नहीं। हालांकि, इनमें कुछेक पार्षद दबाव के चलते मेयर का साथ देने को तैयार हो सकते हैं। 29 जून को होने वाली मासिक बैठक से पहले पार्षदों को मेयर का साथ देने के लिए राजी करने के प्रयास चल रहे हैं।


मेयर ने मीडिया से भी बनाई दूरी
वहीं, नगर निगम में ताजा विवादों के चलते महापौर ने मीडिया से भी दूरी बना ली है। मीडिया के सवालों पर मेयर जवाब देने से बच रही हैं। उधर, कई विपक्षी पार्षदों ने पिछले एक माह से महापौर कार्यालय जाना बंद कर दिया है। भाजपा के कई अपने पार्षद भी अब निगम कार्यालय से दूरी बनाने लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed