फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   सड़क सुविधा से महरूम

सड़क सुविधा से महरूम

Wed, 29 Nov 2017 10:02 PM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
सड़क सुविधा से महरूम
सेरी के कई गांव आज भी सड़क सुविधा से महरूम
विज्ञापन

तीन सालों से सिर्फ कागजों तक ही सिमट कर रह गया सड़क का कार्य
खाद्य सामग्री और जरूरी सामान पीठ पर उठाकर पहुंचाते हैं घर
अमर उजाला ब्यूरो
तेलका (चंबा)। विकास खंड सलूणी की ग्राम पंचायत सेरी के कई गांवों को सड़क से जोड़ने वाली ख्बाली-कुंड सड़क का कार्य कागजों तक ही सिमट कर रह गया है। इस सड़क से सेरी पंचायत के ख्बाली, आषा, कुंड, छतरेल, मंडलेई, अटालू और भिवड़ोगा गांवों की करीब पांच सौ से अधिक की आबादी सड़क सुविधा से जुड़नी थी। मगर सरकार और विभाग की लापरवाही की वजह से आज भी यहां के लोग सड़क जैसी मूलभूत सुविधा से महरूम हैं। इस वजह से आज भी यहां के लोग रोजमर्रा की चीजें, खाद्य सामग्री और अन्य घरेलू सामान पीठ या खच्चरों पर लादकर घरों तक पहुंचाने को मजबूर हैं। इससे लोगों को आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में अगर उक्त का निर्माण कार्य पूरा हो जाता है तो इससे इन गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा।

ग्रामीण विजय कुमार, कृष्ण चंद, चैन लाल, सुरेश ठाकुर, कैलाश चंद, जर्म सिंह, हेमराज, अनिल कुमार, सोनिया देवी, मालती देवी, कुंता देवी, वीना देवी, तरसेम कुमार, सरदारु राम और अजीत कुमार का कहना है कि तीन वर्ष पहले विभाग ने ख्बाली से कुंड तक करीब पांच किलोमीटर सड़क मार्ग का सर्वेक्षण करवाया था। मगर आज तक सड़क का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। लोगों का कहना है कि करीब एक वर्ष पहले उन्होंने सड़क के रास्ते में आने वाली निजी भूमि भी विभाग के नाम करवा दी है। बावजूद इसके विभाग कार्य शुरू करवाने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है। लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार विभाग से इस मार्ग का कार्य शुरू करने की मांग की है। मगर सड़क सिर्फ कागजों तक ही सीमित है। इस वजह से यह क्षेत्र विकास के मामले में अन्य क्षेत्रों से पिछड़ गया है। मरीज को भी अस्पताल भी पालकी पर उठाकर लाना पड़ता है। उन्होंने प्रदेश सरकार और लोक निर्माण विभाग से से आग्रह किया है कि इस सड़क का कार्य जल्द शुरू किया जाए। अधिशाषी अभियंता अरुण पठानिया ने बताया कि सड़क को लेकर कुछ औपचारिकताएं शेष थीं। इन्हें पूरा किया जा रहा है। उनके पूरा होने पर सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed