{"_id":"59e7a2194f1c1bc9678b691c","slug":"161508352537-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजरंगबली को चढ़ाया सवा क्विंटल का रोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजरंगबली को चढ़ाया सवा क्विंटल का रोट
Updated Thu, 19 Oct 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
शिमला। शहर के प्रसिद्ध जाखू मंदिर में बुधवार को हनुमान जयंती मनाई गई। बजरंगबली को सवा क्विंटल का रोट भी चढ़ाया गया। शिमला शहरी विधायक सुरेश भारद्वाज भी इस दौरान मंदिर पहुंचे। भारद्वाज ने मंदिर में विशेष-पूजा अर्चना की। मंदिर के न्यासी सुमन पाल दत्ता ने यह जानकारी दी।
हनुमान जयंती के मौके पर मंदिर को गेंदे के फूलों से सजाया गया था। वहीं मंदिर में सुबह सात बजे विशेष आरती कर पूजा-अर्चना शुरू कर दी गई थी। इस मौके पर स्थानीय लोगों सहित बड़ी संख्या में पर्यटकों ने मंदिर में आकर माथा टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया। सुबह आठ बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक भक्तों ने भंडारा ग्रहण किया। इस मौके पर अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।