फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   बीएसएनएल ने लैंडलाइन पर मुफ्त कॉल संख्या बढ़ाई

बीएसएनएल ने लैंडलाइन पर मुफ्त कॉल संख्या बढ़ाई

Sat, 29 Jul 2017 11:03 PM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
बीएसएनएल ने लैंडलाइन पर मुफ्त कॉल संख्या बढ़ाई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) लैंडलाइन उपभोक्ताओं पर मेहरबान हो गया है। बीएसएनएल ने शहरी और ग्रामीण हल्कों में मुफ्त कॉल्स की संख्या को बढ़ा दिया है। ग्रामीण क्षेत्रों में मुफ्त कॉल्स की संख्या 110 कर दी गई है। शहरी क्षेत्रों में इसे बढ़ाकर 200 कर दिया गया है। इसकी पुष्टि दूरसंचार जिला शिमला के महाप्रबंधक एमसी सिंह ने की है। महाप्रबंधक ने बताया कि केवल बीएसएनएल नेटवर्क पर कॉल करने पर ही उपभोक्ताओं को यह सुविधा दी जाएगी जबकि अन्य नेटवर्क पर भी ऐसी ही सुविधा ब्राडबैंड उपभोक्ताओं को चाहिए तो उन्हें 299 रुपये खर्च करने होंगे। इस पर उपभोक्ताओं को 250 कॉल्स सभी नेटवर्क पर दी जाएंगी।
इससे पूर्व में ग्रामीण क्षेत्रों में 95 कॉल्स और शहरी क्षेत्रों के लोगों को 110 कॉल्स दी जाती थी। ग्रामीण क्षेत्रों में मासिक शुल्क 160 रुपये और शहरी क्षेत्रों में 200 रुपये है। बीएसएनएल दावा कर रहा है कि मासिक किराया के बराबर ही यह लैंडलाइन कॉल्स फ्री दी गई है।
विज्ञापन

...
लैंडलाइन व ब्राडबैंड सिक्योरिटी 500 रुपये
शिमला। बीएसएनएल ने लैंडलाइन और ब्राडबैंड की सिक्योरिटी को 500 रुपये निर्धारित किया गया है। 500 रुपये से अधिक कोंबो ब्राडबैंड प्लान के लिए सिक्योरिटी मासिक शुल्क के बराबर ही है। अंतरराष्ट्रीय कॉल करने के लिए सिक्योरिटी पहले की तरह 2000 रुपये है। यह तमाम योजनाएं एक अगस्त सेे लागू होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed