{"_id":"5957ddf24f1c1be07f8b4b4d","slug":"161498930674-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपभोक्ता बोले-फोटो मत खींचो, पैसे ले लो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपभोक्ता बोले-फोटो मत खींचो, पैसे ले लो
Updated Sat, 01 Jul 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला।
भारतीय दूरसंचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) बकाया बिल वसूलने के लिए उपभोक्ताओं के साथ गांधीगिरी दिखा रहा है। उपभोक्ताओं के घर पहुंचे निगम कर्मचारियों से उपभोक्ता बोले-फोटो मत खींचो, पैसे ले लो। कई लोगों ने कहा-यहां मत आओ, वहीं आते हैं। यही नहीं उपभोक्ता इस दौरान बकाया बिल का भुगतान भी कर रहे हैं। बीएसएनएल ने संजौली और भट्ठाकुफर-ढली में डिफाल्टर उपभोक्ताओं से करीब साढ़े सात लाख की राशि वसूली। तीन दिन तक यह अभियान चला। टीम बैनर लिए उपभोक्ताओं की दुकानों और घरों के बाहर पहुंच कर डिफाल्टरों के फोटो खींच रही है। इस दौरान किसी ने बिल जल्द जमा करवाने का आश्वासन दिया। बीएसएनएल ने मोर्चे के दौरान तीन दिन में करीब साढ़े सात लाख रुपयों की वसूली की। निगम के महाप्रबंधक एमसी सिंह ने कहा कि पहले चरण में संजौली, ढली क्षेत्र में लगातार 3 दिन तक बीएसएनएल कर्मियों ने गांधीगिरी दिखाई। डिफाल्टरों ने चेक से करीब साढ़े सात लाख रुपये का भुगतान किया। जिन उपभोक्ताओं ने बकाया चुकाने का आश्वासन दिया है उनसे दोबारा संपर्क किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दूसरे चरण में शिमला मेन सिटी में गांधीगिरी पार्ट-2 चलाया जाएगा।