{"_id":"5957d28b4f1c1b59448b4912","slug":"161498927755-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनी के नदी नालों का गंदा पानी पी रहे क्षेत्र के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आनी के नदी नालों का गंदा पानी पी रहे क्षेत्र के लोग
Updated Sat, 01 Jul 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आनी(कुल्लू)। क्षेत्र के कई गांवों के लोग दूषित पानी पीने के कारण डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। आनी कस्बे के साथ बह रहे नदी नालों का गंदा पानी पीने को मजबूर लोग बीमारी पड़ रहे हैं। आनी कस्बे के लोग कई बार क्षेत्र को सीवरेज प्रणाली से जोड़ने की मांग भी उठा चुके हैं, लेकिन घोषणाओं के बावजूद लोगों की इस मांग को पूरा नहीं किया जा सका। इस कारण क्षेत्र के लोग अपने घरों का गंदा पानी खड्डों की ओर मोड़ने को मजबूर हैं।
आनी कस्बे के दिनोंदिन हो रहे विस्तार से आने वाले समय में और अधिक गंभीर समस्या हो सकती हैं। आनी की मुख्य खड्ड सतलुज में समायोजित हो रही है। इससे पूर्व यहां के निमला, बैहना और कुमारसैन आदि क्षेत्र के हजारों लोग इस खड्ड से विभिन्न योजनाओं के तहत पानी पी रहे हैं, लेकिन इस दूषित जलधारा को निर्मल बनाने के लिए कस्बे को सीवरेज प्रणाली से जोड़ना अहम है।
पंचायत समिति अध्यक्ष अंजना भारती ने प्रदेश सरकार से मांग उठाई है कि जल्द सुनियोजित ढंग से सीवरेज प्रणाली से आनी कस्बे को जोड़ने के लिए सर्वे कर बजट का प्रावधान किया जाए। इस बारे में क्षेत्रीय विधायक खूबराम आनंद का कहना है कि आनी कस्बे को सीवरेज प्रणाली से जोड़ने के लिए वित्त विभाग को लिखा जा चुका है। जल्द सर्वे के आदेश जारी होंगे।