टीचर्स डे पर सम्मानित किए जाएंगे हिमाचल के ये शिक्षक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के 16 शिक्षकों को पांच सितंबर को राज्य स्तरीय पुरस्कार दिया जाएगा। प्रदेश राजभवन में राज्यपाल आचार्य देवव्रत शिक्षकों को पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे। सम्मान पाने वालों में घुरन मंडी स्कूल के प्रिंसिपल नरेश राणा, मट्टर सिरमौर स्कूल के हेडमास्टर कमल कुमार शर्मा, लालपानी स्कूल के लेक्चरर संजय देष्टा, मकरैरी मंडी स्कूल के लेक्चरर टेक सिंह परमार शामिल हैं।
इनके अलावा बागरागलु मंडी स्कूल के डीपीई राकेश कुमार, भकरैरी बणी हमीरपुर स्कूल के टीजीटी संतोष कुमार, जोबरी सोलन स्कूल के टीजीटी किशोर कुमार, मंडी स्कूल की टीजीटी मीना कुमारी, सोलन स्कूल के शास्त्री दुर्गानंद, मझवार मंडी स्कूल की डीएम निशा राणा, गुग्गाघाट सोलन स्कूल के डीएम कामेश्वर शर्मा को भी सम्मानित किया जाएगा।
साथ ही कयालु शिमला स्कूल के जेबीटी महेंद्र लाल, बंबलो हमीरपुर स्कूल के जेबीटी कमलेश कुमार, बधेरा राजपुतान ऊना स्कूल के जेबीटी कुलदीप सिंह, दत्तनगर शिमला स्कूल की जेबीटी सरोजनी मेहता और मोहरी शिमला स्कूल के जेबीटी वीरेंद्र कुमार को राज्य स्तरीय पुरस्कार दिया जाएगा।
शिक्षकों को दिया जाएगा ये सम्मान
शिक्षा विभाग ने पुरस्कार प्राप्त करने के लिए सभी शिक्षकों से आवेदन मांगे थे। आवेदनों की छंटनी के लिए विभाग ने एक कमेटी गठित की थी। कमेटी ने छंटनी के बाद राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों के नाम फाइनल किए। सरकार ने इन नामों को मंजूरी दे दी है।
राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार के तहत 40 हजार रुपये और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। इस अवसर पर साल 2014 के राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले दो शिक्षकों को भी सम्मानित किया जाएगा। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने पर सरकार शिक्षकों को पुरस्कार देकर सम्मानित करेगी।