{"_id":"7623eb91f4718e60502f67d5b7a56e67","slug":"16-models-participating-in-summer-festival","type":"story","status":"publish","title_hn":"समर फेस्टिवल में लगेगा ग्लैमर का तड़का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समर फेस्टिवल में लगेगा ग्लैमर का तड़का
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 27 May 2014 09:53 AM IST
विज्ञापन
मिस समर फेस्टिवल शिमला 2014 के लिए कालीबाडी हाल में ऑडिशन हुए हैं। इसमें 26 माड्लस ने रैंप पर थिरक कर अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन
समर फेस्टिवल के दौरान मिस समर फेस्टिवल का आयोजन करवा रही टैलेंट इन स्पिरिट की कोरियोग्राफर सुनीता अरोड़ा ने बताया कि 26 माड्लस में से 16 को चुना जाएगा।
चुनी जाने वाली 16 माडल समर फेस्टिवल में भाग लेंगी। ऐसे में शहर के लोगों के साथ साथ बाहर से आने वाले सैलानियों को ग्लैमर का तड़का देखने को मिलेगा। समर फेस्टिवल में भी इस बार स्थानीय कलाकार देश के नामी कलाकारों के साथ दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।
विज्ञापन
समर फेस्टिवल के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। प्रशासन का कहना है कि समारोह को सफल बनाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी।