{"_id":"5d0525348ebc3e78f3622506","slug":"16-36-gram-chitta-recovered-from-youth-in-hrtc-bus-bilaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआरटीसी बस में युवक से 16.36 ग्राम चिट्टा बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
एचआरटीसी बस में युवक से 16.36 ग्राम चिट्टा बरामद
Sat, 15 Jun 2019 10:36 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 15 Jun 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर पुलिस की सुरक्षा शाखा व विशेष अन्वेषण इकाई ने कार्रवाई करते हुए एचआरटीसी बस में सवार युवक से चिट्टा पकड़ा है। आरोपी के पास से टीम ने 16.36 ग्राम चिट्टा पकड़ा है जिसे मौके पर से ही गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई के लिए सदर थाना को सौंप दिया है। आरोपी की पहचान चंचल सिंह निवासी मणिकर्ण के रूप में हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सुरक्षा शाखा के प्रभारी मुख्य शिक्षक सुरेंद्र कुमार एवं विशेष अन्वेषण इकाई के प्रभारी मुख्य शिक्षक अनिल कुमार की अगुवाई में नौणी चौक के पास चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर यातायात जांच के लिए नाका लगाया हुआ था। इस दौरान चंडीगढ़ से मनाली जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की एक बस को टीम ने जांच के लिए रोका।
विज्ञापन
जांच करने के दौरान बस में बैठे एक व्यक्ति ने अपने पैरों के पास एक बैग रखा हुआ था। जैसे ही उसने पुलिस को अपनी ओर आते हुए देखा तो उसने बैग को अपने से दूर करना चाहा, लेकिन पुलिस ने उसे देख लिया। इसके बाद उन्होंने बैग की तलाशी ली। बैग के अंदर टीम को कुछ चिट्टा पदार्थ मिला। जांच करने पर वह चिट्टा पाया गया। पुलिस टीम ने जब उसका वजन किया तो वह 16.39 ग्राम निकला।
विज्ञापन
उसी समय आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई के लिए सदर थाना के हवाले कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।जिस तरह से टीम ने आजकल सरकारी बसों में चिट्टा तस्करों को पकड़ने की मुहिम छेड़ी है, उससे एक बात तो साफ है कि हिमाचल में नशे की खेप पहुंचाने के लिए तस्कर अब निजी नहीं सरकारी वाहनों का उपयोग कर रहे हैं।