{"_id":"5d24c7d58ebc3e6ce1391ea0","slug":"156269151315-shimla-news85","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से टैंकों में भरा मलबा, पंपिंग ठप होने से आधे शहर को पानी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से टैंकों में भरा मलबा, पंपिंग ठप होने से आधे शहर को पानी नहीं
Wed, 10 Jul 2019 11:37 AM IST
शिमला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 11:37 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश के कारण गिरि और गुम्मा परियोजनाओं में पंपिंग ठप हो रही है। दोनों जगह बने कई टैंक गाद से भर गए हैं। सप्लाई न होने से शिमला शहर में पानी की राशनिंग भी शुरू हो गई है। मंगलवार को भी आधे शहर में पानी की सप्लाई नहीं दी गई। नाभा, फागली, रामनगर, घोड़ा चौकी, अनाडेल, फिंगास्क, लक्कड़ बाजार जोन, जाखू, भराड़ी, कनलोग, सरघीण, ढींगूधार, सांगटी, इंद्रनगर, अपर समिट्री, वर्मा कालोनी और बातिश कालोनी में पानी नहीं दिया। इन इलाकों में अब बुधवार को पेयजल सप्लाई देने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन
पेयजल कंपनी के अनुसार सभी परियोजनाओं से शिमला शहर को 45.67 एमएलडी पानी मिला है जो सामान्य से करीब सात एमएलडी कम है। गिरि और गुम्मा में जलस्तर बढ़ने के बावजूद पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही। इसका कारण दोनों परियोजनाओं में गाद की बढ़ती मात्रा है। कंपनी का कहना है कि दूसरी पेयजल परियोजनाओं से पंपिंग बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। गाद थम नहीं जाती तब तक शहर के इलाकों में तीसरे दिन यानि एक दिन छोड़कर पानी की सप्लाई की जाएगी।
विज्ञापन
गिरि में पंपिंग ठप, आज भी रहेगा संकट
शहर के कई इलाकों में बुधवार को पानी की सप्लाई नहीं दी जा सकेगी। गिरि परियोजना में मंगलवार सुबह से ही पंपिंग ठप रही। दोपहर तीन बजे तक गाद के चलते शहर के लिए पेयजल सप्लाई शुरू नहीं हो पाई। गाद से परियोजना के टैंक भी भर रहे हैं, जिन्हें बार-बार खाली कर साफ करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
गाद के कारण रोकनी पड़ रही पंपिंग
पेयजल कंपनी के एजीएम राजेश कश्यप ने कहा कि गाद के कारण गिरि में पंपिंग रोकनी पड़ रही है। गुम्मा में भी गाद आने से सप्लाई बाधित हो रही है। शहरवासियों को साफ पानी मिले, इसके लिए टैंक लगातार साफ भी किए जा रहे हैं।
आज इन इलाकों में नहीं आएगा पानी
परियोजनाओं में गाद के चलते बुधवार को शहर के कई इलाकों में पेयजल सप्लाई नहीं होगी। पेयजल कंपनी के अनुसार बुधवार को न्यू शिमला के सेक्टर एक, दो, तीन, चार, हाउसिंग बोर्ड कालोनी संजौली, इंजनघर, सांगटी, कनलोग, चक्कर, अपर कामनादेवी, टूटीकंडी, बालूगंज, सेंट्रल जोन के तहत आने वाले रिज, मालरोड, लोअर बाजार, सब्जी मंडी, बसस्टैंड और कृष्णानगर इलाकों में पानी की सप्लाई नहीं दी जाएगी।