{"_id":"5d24c7cb8ebc3e6d1a13d96d","slug":"156269150418-shimla-news200","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी में छाया सेमीफाइनल का खुमार, सड़क पर बैठकर देखा मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी में छाया सेमीफाइनल का खुमार, सड़क पर बैठकर देखा मैच
Wed, 10 Jul 2019 11:42 AM IST
शिमला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 11:42 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और न्यूजीलैंड के बीच मंगलवार को खेले गए वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल का शहर के लोगों और सैलानियों ने जमकर लुत्फ उठाया। रिज मैदान और मालरोड पर मैच देखने के लिए लोग सड़क पर बैठ गए। रिज और इंदिरागांधी खेल परिसर के पास लगी स्क्रीन पर मैच लाइव दिखाया गया। इतना ही नहीं जो लोग घरों में टीवी पर मैच नहीं देख सके वह मोबाइल पर मैच की अपडेट लेते रहे।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। भारत ने पहली ही गेंद पर रिव्यू गंवा दिया। भुवनेश्वर कुमार ने गुप्टिल के खिलाफ एलबीडब्ल्यू की अपील की, लेकिन गेंद लेग स्टंप से बाहर जा रही थी। थर्ड अंपायर ने गुप्टिल को नॉटआउट करार दिया। शुरुआती दो ओवर में न्यूजीलैंड की टीम खाता भी नहीं खोल सकी थी। न्यूजीलैंड ने पहले पावर प्ले में एक विकेट खोकर महज 27 रन बनाए।
विज्ञापन
रवींद्र जडेजा ने हेनरी निकोलस को आउट कर न्यूजीलैंड को दूसरा झटका दिया। निकोलस 28 रन बनाकर बोल्ड हो गए। जसप्रीत बुमराह ने चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर मार्टिन गुप्टिल को पवेलियन भेज दिया। गुप्टिल सिर्फ एक ही रन बना सके। विराट कोहली ने उनका कैच लिया। जडेजा ने 10 ओवर में 34 रन दिए। जेम्स नीशम 12 रन बनाकर हार्दिक पंड्या की गेंद पर आउट हुए। बारिश के कारण मैच 46.1 ओवर पर रोकना पड़ा। इस समय न्यूजीलैंड का स्कोर 5 विकट पर 211 रन था। भारत के पांचों गेंदबाजों ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन