फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   कांग्रेस और निर्दलीय पार्षदों को भाजपा का ऑफर

कांग्रेस और निर्दलीय पार्षदों को भाजपा का ऑफर, सियासी घमासान जारी

Wed, 10 Jul 2019 11:49 AM IST
शिमला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: शिमला ब्यूरो Updated Wed, 10 Jul 2019 11:49 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस और निर्दलीय पार्षदों को भाजपा का ऑफर
फाइल फोटो

पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की करीबी पार्षद अर्चना धवन के भाजपा में शामिल होने के बाद कई और पार्षदों के अब पार्टी में आने की अटकलें तेज हो गई हैं। दो निर्दलीय पार्षदों को भी भाजपा का ऑफर मिला है। इसके अलावा कई कांग्रेसी और पार्षद भी इस समय भाजपा के संपर्क में हैं। भाजपा के सदस्यता अभियान में आने वाले दिनों में इन पार्षदों के पार्टी में शामिल होने की चर्चाएं हैं।

विज्ञापन


शांति विहार पार्षद शारदा चौहान को भाजपा ने पार्टी में शामिल होने का ऑफर दिया है जिसे उन्होंने लगभग मान लिया है। शारदा ने बतौर आजाद उम्मीदवार वार्ड से चुनाव जीता था लेकिन बाद में उन्होंने कांग्रेस को समर्थन दे दिया था। अब जल्द ही उनके भाजपा में जाने की तैयारी चल रही है। विकासनगर की पार्षद रचना भारद्वाज को भी भाजपा ने पार्टी में शामिल होने का ऑफर दिया है।
विज्ञापन


लोस चुनाव के समय भी भाजपा ने उन्हें ज्वाइन करने को कहा था लेकिन रचना ने इंकार कर दिया। निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव जीती रचना ने पहले कांग्रेस को समर्थन दिया था। लेकिन अब कांग्रेस की अनदेखी से वह अलग हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस में भी सेंध की कोशिश
भाजपा के कई स्थानीय नेता कांग्रेस के दो पार्षदों को भी पार्टी में आने का ऑफर दे रहे हैं। हालांकि, दोनों ने ही भाजपा के ऑफर पर अभी कोई जवाब नहीं दिया है। निगम में भाजपा की लगातार बढ़ती ताकत से कांग्रेस काफी कमजोर हो गई है। हालांकि विपक्षी पार्षदों के पार्टी में आने से भाजपा के अपने पार्षदों की बेचैनी भी लगातार बढ़ती जा रही है।


निष्कासन पर झूठ बोल रहे कांग्रेस अध्यक्ष : अर्चना
भाजपा में शामिल हुई जाखू वार्ड की पार्षद अर्चना धवन ने शहरी कांग्रेस कमेटी पर पलटवार किया है। अर्चना का कहना है कि शहरी कांग्रेस अध्यक्ष का पार्टी से निष्कासन का दावा झूठा है। विस चुनाव के बाद उन्हें निष्कासित किया था। लेकिन लोस चुनाव के दौरान 12 अप्रैल को कांग्रेस ने उन्हें वापस पार्टी में ले लिया था। बाकायदा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर का पत्र उन्हें मिला था लेकिन वह पार्टी में नहीं गई। शहरी कांग्रेस कमेटी ने रविवार को जारी बयान में अर्चना के निष्कासित होने का दावा किया था जिसका अर्चना ने जवाब दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed