फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   यात्री से वसूल लिया अतिरिक्त किराया, शिकायत

सरकारी बस में 50 की जगह वसूल लिया 78 रुपये किराया

Wed, 10 Jul 2019 11:52 AM IST
शिमला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: शिमला ब्यूरो Updated Wed, 10 Jul 2019 11:52 AM IST
विज्ञापन
यात्री से वसूल लिया अतिरिक्त किराया, शिकायत
सांकेतिक तस्वीर

एचआरटीसी बसों में यात्रियों से मनमाने किराये की वसूली हो रही है। निगम की बसों में टिकटिंग मशीनों से भी गलत टिकट जारी किए जा रहे हैं। एचआरटीसी हेल्प लाइन पर ओवर चार्जिंग की शिकायत दर्ज की गई है। शिमला से दानोघाट जा रहे यात्री रूप राम ने शिकायत में कहा है कि शिमला से धर्मशाला के लिए शाम 6:40 पर रवाना हुई बस में उनसे शिमला से दानोघाट 34 किलोमीटर का किराया ग्रीन कार्ड के साथ 78 रुपये वसूला गया जबकि किराया 50 रुपये बनता है। बार-बार कंडक्टरों को समझाया पर वह नहीं माना।

विज्ञापन


शिमला धर्मशाला रूट पर शालाघाट और दाड़लाघाट के बीच दानोघाट स्टेशन आता है। यात्री रूप राम का कहना है कि निगम की बसों में कंडक्टर टिकटिंग मशीन से टिकटें देते हैं बावजूद इसके यात्रियों से मनमाना किराया वसूला जा रहा है। उन्होंने एचआरटीसी के हेल्प लाइन नंबर (9418000529) पर ओवर चार्जिंग की शिकायत की है। क्षेत्रीय प्रबंधक धर्मशाला पंकज चड्ढा ने बताया कि शिकायत की जांच कर तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed