{"_id":"5d24c7b88ebc3e6d1c214789","slug":"15626914842-shimla-news138","type":"story","status":"publish","title_hn":"कसुम्पटी में दो तेंदुए दिखने से दहशत, सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कसुम्पटी में दो तेंदुए दिखने से दहशत, सीसीटीवी में कैद
Wed, 10 Jul 2019 11:52 AM IST
शिमला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 11:52 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के रिहायशी इलाकों में तेंदुओं की दस्तक ने दहशत फैला दी है। कसुम्पटी के रिहायशी इलाके में एकसाथ दो तेंदुए दिखने से हड़कंप मचा हुआ है। दोनों तेंदुए एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। स्थानीय पार्षद राकेश चौहान ने कहा कि दोनों तेंदुए एक भवन के बाहर दो-तीन बार देखे जा चुके हैं। यह यहां एक पालतू कुत्ते के लिए बनाए शेड के बाहर घूम रहे हैं।
विज्ञापन
वन विभाग ने इलाके में तेंदुए को पकड़ने के लिए एक पिंजरा भी लगाया है लेकिन तेंदुए इसमें नहीं फंस रहे। सीसीटीवी कैमरों में दोनों तेंदुए साफ दिख रहे हैं। इलाके में पिछले एक महीने के दौरान कई बार तेंदुए और इसके बच्चे देखे जा चुके हैं। इससे लोग डरे हुए हैं। खलीनी बाईपास में भी सोमवार रात एक बड़ा तेंदुआ देखा गया। यह तेंदुआ करीब एक घंटे तक हाइवे के किनारे बैठा रहा।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेंदुआ सड़क किनारे एक पेड़ के नीचे बैठा था। गाड़ी की लाइट पड़ने के बाद तेंदुआ उठा और दूसरी ओर जाकर फिर बैठ गया। यही लोग जब करीब एक घंटे बाद यहां से वापस गुजरे तो तेंदुआ फिर वहीं पर बैठा दिखाई दिया। लोगों ने मोबाइल में इसकी वीडियो भी बना ली।
विज्ञापन
लोगों ने रात ग्यारह और साढ़े 11 बजे की बसें चलाने की मांग
लोगों ने खलीनी इलाके में भी पिंजरा लगाने की मांग की है। रात के समय खलीनी से बीसीएस सड़क पर सैकड़ों लोग गुजरते हैं। रात दस बजे के बाद बसें न होने से सभी को पैदल चलना पड़ता है। ऐसे में हाइवे किनारे तेंदुए के दिखने से लोग दहशत में आ गए हैं।
लोगों ने सरकार से मांग की है कि रात ग्यारह और साढ़े ग्यारह बजे के आसपास ओल्ड बस स्टैंड से बस चलाने की मांग की है ताकि होटलों और अन्य निजी कारोबार करने वाले लोग अपने घरों तक आसानी तथा सुरक्षित पहुंच सकें। इसके साथ ही निजी संस्थानों को आदेश जारी करने की मांग की है कि वह अपने कर्मचारियों को घरों तक सुरक्षित पहुंचाने की व्यवस्था करें।