{"_id":"5d179a9e8ebc3e3cb94f7ed3","slug":"15618279783-shimla-news90","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीकेंड पर हिल्सक्वीन सैलानियों से गुलजार, होटलों में बढ़ी आक्युपेंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीकेंड पर हिल्सक्वीन सैलानियों से गुलजार, होटलों में बढ़ी आक्युपेंसी
Sat, 29 Jun 2019 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीकेंड पर हिल्सक्वीन शिमला सैलानियों से गुलजार हो गई है। शहर के होटलों में आक्यूपैंसी नब्बे से सौ फीसदी चल रही है। आसपास के पर्यटन स्थलों पर भी होटल और होम स्टे बुक हैं। शहर की पार्किंगें पैक हैं। छराबड़ा, कुफरी, नालदेहरा और नारकंडा में सैलानियों का जमावड़ा लगा हुआ है।
विज्ञापन
दिल्ली-शिमला रूट पर आवाजाही करने वाली एचआरटीसी और एचपीटीडीसी की लग्जरी बसें इन दिनों पैक चल रही हैं। कालका-शिमला ट्रैक पर चलने वाली टॉय ट्रेनों में भी इन दिनों खूब भीड़ है। सैलानियों की आमद बढ़ने से शहर के पर्यटन कारोबारी उत्साहित हैं।
विज्ञापन
शिमला का मौसम सैलानियों को खासा रास आ रहा है। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन शिमला के अध्यक्ष संजय सूद ने बताया कि वीकेंड पर शिमला के होटलों में बुकिंग नब्बे से सौ फीसदी चल रही है। सर्कुलर रोड से मालरोड जाने वाली पर्यटन विकास निगम की लिफ्ट के बाहर भी शनिवार को सैलानियों का जमावड़ा लगा रहा।
विज्ञापन
लिफ्ट के पास सर्कुलर रोड जाम, लंबी कतारें लगी
शहर में सैलानियों की आमद बढ़ने के कारण शनिवार को सर्कुलर रोड पर लिफ्ट के पास ट्रैफिक जाम हो गया। लिफ्ट पार्किंग, मैट्रोपोल पार्किंग, एचपीटीडीसी पार्किंग और होटल हॉलीडे होम गेट पर गाड़ियों के प्रवेश और निकास के कारण जाम की स्थिति बनती रही। दोपहर बाद लिफ्ट से ओल्ड बस स्टैंड और बैम्लोई तक वाहनों की लंबी कतारें लग गई।