{"_id":"5d164cd38ebc3e3cac28523d","slug":"15617425277-shimla-news1","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरि के किनारे में मलबा फेंकने पर डीसी ने तलब की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरि के किनारे में मलबा फेंकने पर डीसी ने तलब की रिपोर्ट
Fri, 28 Jun 2019 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गिरि खड्ड में अवैध डंपिंग पर उपायुक्त अमित कश्यप ने रिपोर्ट तलब कर ली है। उपायुक्त ने शुक्रवार को अधिकारियों से इस मामले की जानकारी ली और जल्द जांच रिपोर्ट देने को कहा। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि खड्ड के किनारे जो भी मलबा फेंका है, उसे तुरंत हटाने के प्रबंध करें ताकि बरसात में यह मलबा पानी न पहुंचे। उपायुक्त ने कहा कि पेयजल स्रोतों के निकट डंपिंग नहीं की जा सकती।
विज्ञापन
इस पर पूर्ण रोक है। इसमें जमीन चाहे सरकारी हो या निजी। खड्ड किनारे कौन मलबा फेंक रहा है, इसकी रिपोर्ट मांगी गई है। साथ ही एसडीएम ठियोग को इलाके में अवैध डंपिंग रोकने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम को खड्ड किनारे हो रही अवैध डंपिंग पर निगरानी रखने और मलबा फेंकने वालों पर कार्रवाई करने को कहा गया है।
विज्ञापन
आज सदन में भी होगी चर्चा
गिरि खड्ड में मलबा फेंकने के मामले में शनिवार को नगर निगम सदन में भी चर्चा होगी। पार्षद राकेश चौहान, शैली शर्मा का कहना है कि पेयजल के निकट हो रही अवैध डंपिंग पर कार्रवाई होनी चाहिए। कहा कि गिरि खड्ड के किनारे जो विभाग डंपिंग कर रहे हैं, उन पर केस दर्ज किए जाएं।
विज्ञापन