{"_id":"5d14fa7d8ebc3e3cc4714f71","slug":"1561655914235-shimla-news186","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को सस्ती दरों पर मिलेगा मटर बीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को सस्ती दरों पर मिलेगा मटर बीज
Fri, 28 Jun 2019 11:54 AM IST
शिमला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 11:54 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
किसानों को पिछले साल की अपेक्षा इस बार मटर का बीज सस्ते दामों पर मुहैया करवाया जाएगा। बरसात के मटर का बीज अरकल किस्म का दिया जाएगा। यह बीज लेबोरेटरी टेस्ट के लिए भेजा है जल्द ब्लॉक स्तर पर उपलब्ध करवाया दिया जाएगा। कृषि विभाग के मुताबिक अरकल बीज अच्छी पैदावार देता है। बुआई से पहले बीज को गुड़ के घोल में मिलाकर बीजाई करनी होगी।
विज्ञापन
कृषि विभाग बरसाती मटर का बीज सब्सिडी पर 30 से 35 रुपये किलो की दर से मुहैया करवाएगा। बिना सब्सिडी बीज 60 रुपये किलो मिलेगा। जिला कृषि अधिकारी मोहेंद्र सिंह भवानी ने बताया कि खेतों में गोबर अधिक मात्रा में डालना होगा। अगर खेतों में गोबर की कमी है तो मटर के बीज को गुड़ के घोल में मिलाकर बीजाई करें।
विज्ञापन