{"_id":"5d0e5f4d8ebc3e781016a9c0","slug":"15612229737-shimla-news175","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजीएमसी के बाद डीडीयू में भी सीटी स्कैन मशीन खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजीएमसी के बाद डीडीयू में भी सीटी स्कैन मशीन खराब
Sun, 23 Jun 2019 11:53 AM IST
शिमला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 11:53 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईजीएमसी के बाद अब डीडीयू अस्पताल में लगी सीटी स्कैन मशीन भी खराब हो गई। देर शाम मशीन में आई तकनीकी खराबी के बाद शनिवार को मरीजों के टेस्ट नहीं हो पाए। लिहाजा आईजीएमसी से भेजे गए मरीजों को यहां भी मायूसी ही हाथ लगी।
विज्ञापन
जोनल अस्पताल डीडीयू में लगी मशीन में लगी ट्यूब खराब हो गई है। इस ट्यूब को बैंगलोर से मंगवाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि रविवार दोपहर बाद ही यह शिमला पहुंच पाएंगी। शनिवार को चौपाल की रहने वाली नागेश्वर देवी घर पर गिर गई थीं, उन्हें स्पाइन इंजरी हुई।
विज्ञापन
आईजीएमसी उपचार के लिए पहुंची तो डॉक्टरों ने सीटी स्कैन करवाने की सलाह दी। आईजीएमसी में मशीन खराब होने के कारण महिला सीटी स्कैन करवाने डीडीयू अस्पताल आई लेकिन यहां से भी उन्हें मशीन खराब होने पर मायूस होकर लौटना पड़ा। उधर रितेश ने कहा कि उनका नंबर लिया है, मशीन दुरुस्त होने के बाद जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
पिछले पांच दिन से भी अधिक समय से आईजीएमसी में मशीन खराब पड़ी है, ऐसे में डीडीयू अस्पताल की मशीन एकमात्र सहारा था लेकिन अब यहां भी मशीन खराब होने से मरीजों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। निजी क्लीनिकों में सीटी स्कैन के काफी अधिक रेट हैं।