फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   व्यापार मंडल शिमला चुनाव

शिमला व्यापारमंडल के चुनाव की तैयारियां, जल्द होगा जनरल हाउस

Fri, 14 Jun 2019 10:24 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 10:24 AM IST
विज्ञापन
व्यापार मंडल शिमला चुनाव
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। व्यापारमंडल शिमला के चुनाव के लिए जुलाई माह के अंतिम सप्ताह में कारोबारियों का जनरल हाउस होगा। शिमला व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की बैठक में यह निर्णय लिया गया। जनरल हाउस में चुनाव के लिए अधिकृत कमेटी का चयन किया जाएगा। चुनाव से पहले कारोबारियों के पंजीकरण के लिए भी विशेष अभियान चलाया जाएगा।
राजधानी शिमला और आसपास के उपनगरों के करीब साढ़े तीन हजार कारोबारी जल्द ही अपनी नई कार्यकारिणी का चयन करेंगे। शिमला व्यापारमंडल के चुनाव के लिए जुलाई के अंतिम सप्ताह में जरनल हाउस आयोजित करने का फैसला लिया है। जनरल हाउस में आने वाले कारोबारी चुनाव कमेटी का चयन करेंगे। चुनाव की तारीख भी जनरल हाउस में तय कर दी जाएगी। शिमला व्यापारमंडल की नियमावली के अनुसार सिर्फ वही कारोबारी व्यापारमंडल के चुनाव में मतदान कर सकेंगे जो व्यापारमंडल के साथ पंजीकृत होंगे। शिमला व्यापारमंडल ने शहर के कारोबारियों से अपना पंजीकरण करवाने का आह्वान किया है।
विज्ञापन


जनरल हाउस में चुनी जाएगी चुनाव कमेटी
शिमला व्यापार मंडल के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने कहा कि व्यापार मंडल शहर के कारोबारियों की एकमात्र पंजीकृत संस्था है। चुनाव करवाना व्यापार मंडल कार्यकारिणी का अधिकार है। जनरल हाउस में चुनाव कमेटी का चयन करने के बाद चुनाव आयोजित किए जाएंगे। व्यापारियों से पंजीकरण का आह्वान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्च 2017 में हुआ पंजीकरण
शिमला व्यापारमंडल काफी पुराना है लेकिन अधिकारिक रूप से इसका पंजीकरण मार्च 2017 में किया गया था। पंजीकरण के बाद व्यापारमंडल के बायलॉज भी तय किए गए। बायलॉज के तहत हर चार साल में व्यापार मंडल के चुनाव करवाना अनिवार्य है। व्यापारमंडल की कार्यकारिणी द्वारा चुनाव कमेटी के गठन करने का प्रावधान है। इसके अतिरिक्त व्यापारमंडल चुनाव में वोटिंग राइट सिर्फ उसी कारोबारी को देने का प्रावधान है जो व्यापारमंडल के साथ पंजीकृत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed