फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   82 अभ्यर्थियों ने शारीरिक परीक्षण परीक्षा पास कर लिखित परीक्षा में बनाई जगह

82 अभ्यर्थियों ने शारीरिक परीक्षण परीक्षा पास कर लिखित परीक्षा में बनाई जगह

Thu, 13 Jun 2019 01:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 01:03 PM IST
विज्ञापन
82 अभ्यर्थियों ने शारीरिक परीक्षण परीक्षा पास कर लिखित परीक्षा में बनाई जगह
- फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर। बड़ू बहुतकनीकी संस्थान के मैदान में चल रही फॉरेस्ट गार्ड की भर्ती के दूसरे दिन कुल 82 अभ्यर्थियों ने शारीरिक परीक्षण परीक्षा पास कर लिखित परीक्षा में जगह बनाई है। इन अभ्यर्थियों में 75 लड़के और 7 लड़कियां शामिल हैं। वन विभाग की ओर से भर्ती के दूसरे दिन कुल 930 आवेदनकर्ताओं को शारीरिक परीक्षण परीक्षा के लिए बुलाया था, जिसमें से 386 अभ्यर्थी ही परीक्षा में भाग लेने आए। 304 अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षण परीक्षा में बाहर हो गए। भर्ती का हिस्सा बने इन अभ्यर्थियों में 321 लड़के और 45 लड़कियां शामिल थीं। जिसमें से कुल 82 अभ्यर्थियों ने बुधवार की शारीरिक परीक्षण परीक्षा पास कर ली है। भर्ती के पहले दिन मात्र 57 अभ्यर्थी ही यह परीक्षा पास कर पाए। बुधवार को इस आंकड़े में बढ़ोतरी हुई है। मंगलवार की भांति ही बुधवार को भी 100 मीटर दौड़ पार कर पाना अभ्यर्थियों के लिए टेढ़ी खीर साबित हुआ। अधिकतर अभ्यर्थी 100 मीटर दौड़ में ही बाहर हो गए। यह भर्ती हमीरपुर सर्कल के वन विभाग के फॉरेस्ट गार्ड के खाली पड़े 12 पदों के लिए हो रही है। जिसके लिए कुल 9130 आवेदन वन विभाग को मिले हैं। यह भर्ती 22 जून तक चलेगी, जिसमें हर दिन रोल नंबर के आधार पर कुछ अभ्यर्थियों को शारीरिक परीक्षा के लिए बुलाया जा है। वीरवार को भी 900 के करीब अभ्यर्थियों को ही परीक्षण के लिए बडू मैदान में बुलाया गया है। इस परीक्षण के दौरान हमीरपुर के डीएफओ संगीता चंदेल, देहरा के डीएफओ आरके डोगरा और ऊना के डीएफओ यशुदीप सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed