{"_id":"5ceabb2bbdec2207843c061e","slug":"15588872605-shimla-news191","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंपनी ने बताया, कैसे कम करें पानी बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंपनी ने बताया, कैसे कम करें पानी बिल
Mon, 27 May 2019 10:25 AM IST
शिमला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 10:25 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
पेयजल कंपनी ने रविवार को बैनमोर वार्ड में बैठक कर लोगों को पानी के नए बिलिंग सिस्टम की जानकारी दी। लोगों को बताया गया कि शहर में पानी की व्यवस्था अब नगर निगम नहीं बल्कि शिमला जल प्रबंधन निगम लिमिटेड कंपनी देख रही है।
विज्ञापन
वार्ड के लोगों को बिलों की नई दरों की भी जानकारी दी गई। कंपनी के कम्युनिकेशन एक्सपर्ट साहिल शर्मा ने बताया कि 20 किलोलीटर यानी 20 हजार लीटर से कम पानी इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं को सबसे कम दर से बिल जारी किया जा रहा है।
विज्ञापन
पानी की खपत जितनी ज्यादा होगी, बिल की दर भी ज्यादा रहेगी। यदि किसी भवन मालिक ने कई किरायेदार रखे हैं तो वह पानी के अतिरिक्त कनेक्शन ले सकता है। लोग लीकेज संबंधी शिकायतें कंपनी को ऑनलाइन भी कर सकते हैं। इस मौके पर पार्षद किमी सूद भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन