फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   आक्यूपैंसी फुल, जाम में फंसे सैलानी

शिमला घूमने का मजा धर्मपुर में जाम में फंसकर हो गया किरकिरा

Mon, 27 May 2019 10:25 AM IST
शिमला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: शिमला ब्यूरो Updated Mon, 27 May 2019 10:25 AM IST
विज्ञापन
आक्यूपैंसी फुल, जाम में फंसे सैलानी
- फोटो : अमर उजाला

सोलन-परवाणू नेशनल हाइवे पर बिना पूर्व सूचना के एकाएक ट्रैफिक बंद करने से हजारों सैलानियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नेशनल हाइवे ट्रैफिक जाम के कारण चंडीगढ़ से शिमला आने वाले और शिमला से लौटने वाले सैलानियों को बड़ी मुसीबत हुई।

विज्ञापन


शनिवार रात नौ बजे बिना किसी पूर्व सूचना के सोलन और परवाणू के बीच रातभर के लिए वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। सड़क के दोनों ओर सैलानी घंटों जाम में फंसे रहे और कई किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। सड़क रात भर बंद रहने को लेकर प्रशासन की ओर से कोई जानकारी भी नहीं दी गई। इससे पहले शनिवार को वीकएंड के चलते शहर में रिकॉर्ड 5000 वाहन पहुंचे। अधिक संख्या में वाहनों के पहुंचने से शहर में ट्रैफिक व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई। व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस को 40 अतिरिक्त जवानों को तैनाती करनी पड़ी।
विज्ञापन


चंडीगढ़ और पंजाब से आए ज्यादातर सैलानी शनिवार रात घर लौटते हुए सोलन के पास ट्रैफिक जाम में फंस गए। शिमला होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सूद ने बताया कि एकाएक ट्रैफिक बंद होने से सैलानियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। एसोसिएशन ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि इस तरह का कोई भी निर्णय लागू करने के कम से कम दो दिन पहले मीडिया के माध्यम से लोगों को इसकी जानकारी दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमरों की एडवांस बुकिंग में आई तेजी
हिल्सक्वीन शिमला के होटलों में वीकएंड पर सौ फीसदी आक्यूपेंसी के बाद एडवांस बुकिंग में भी तेजी आई है। शहर के अलावा आसपास के पर्यटन स्थलों कुफरी, नारकंडा, मशोबरा और नालदेहरा के होटलों और होम स्टे इकाइयों में वीक एंडपर फुल आक्यूपेंसी चल रही है। होटल के कमरों की एडवांस बुकिंग में भी तेजी आई है, जून माह के लिए होटलों के कमरे बुक हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed