फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   शिमला पहुंची केरल हिंसा की आग

शिमला पहुंची केरल हिंसा की आग

Thu, 12 Oct 2017 10:39 PM IST
Updated Thu, 12 Oct 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
शिमला पहुंची केरल हिंसा की आग
शिमला। केरल हिंसा की आग शिमला पहुंच गई है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं की हत्याओं के विरोध में वीरवार को भाजयुमो ने धरना-प्रदर्शन किया। वहीं भाजपा शिमला मंडल अध्यक्ष प्रदीप कश्यप ने कहा कि केरल में कम्युनिस्ट पार्टी की सरकार के चलते आए दिन गुंडागर्दी व दहशत का माहौल बनाया जा रहा है। भाजयुमो इसका कड़ा विरोध करता है। वहीं भाजयुमो प्रदेश मीडिया प्रभारी वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि कम्युनिस्ट पार्टी पूरे देश में सीमित जगहों में सिमट चुकी है। यह केवल धरने व प्रदर्शन के लिए जानी जाती है।
विज्ञापन

उधर प्रदर्शन के बाद भाजयुमो के कार्यकर्ता एजी चौक पर कम्युनिस्ट पार्टी कार्यालय के घेराव करने पहुंचे। उन्हें रोकने के लिए भारी पुलिस बल यहां मौजूद रहा। यहां पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। पुलिस को भी कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोकने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ी। इस विरोध प्रदर्शन में शिमला के विधायक सुरेश भारद्वाज ने भी केरल में हो रही हत्याओं व गुंडागर्दी के बारे में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में भाजपा शिमला मंडल अध्यक्ष प्रदीप कश्यप, नगर निगम महापौर कुसुम सदरेट, उप महापौर राकेश शर्मा सहित नगर निगम के सभी भाजपा पार्षद, रवि मेहता, भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री अरण फाल्टा, शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष विषय ठाकुर, शीतल ब्यास, प्रदेश मीडिया प्रभारी व जिला भाजयुमो प्रभारी वीरेंद्र शर्मा, जिला अध्यक्ष पारुल शर्मा, भरत साहनी, सोशल मीडिया प्रभारी जगजीत राजा, संजीव सूद, संजीव चौहान, राजू ठाकुर, संजीव देष्टा, राजेंद्र चौहान, जिला महामंत्री जितेंद्र ठाकुर, मनसिमरन सिंह, कमल शर्मा, प्रदीप ठाकुर, परीक्षित शर्मा, ओम प्रकाश ठाकुर, रवि किमलाटा, रिटु सटाईक, अंकुश चौहान, गौरव कश्यप, गौरव सूद, राजीव दिप्टा, मदन शर्मा, दिनेश ठाकुर, विमल साना, अनूप वैद, दलीप ठाकुर, बिट्टू ठाकुर, अंशुमन, विभूति ढडवाल, याचना शर्मा, धनजय पुरी, त्रिलोक शर्मा, विजय चौहान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed