फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   शहर में ठप हो सकती है सफाई व्यवस्था

शहर में ठप हो सकती है सफाई व्यवस्था

Sun, 27 Aug 2017 12:53 AM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
शहर में ठप हो सकती है सफाई व्यवस्था
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला।
शहर में सफाई व्यवस्था एक बार फिर ठप हो सकती है। वेतन संबंधी मामले पर सहमति न बनने से सैकड़ों सफाई कर्मियों ने एक सितंबर से सामूहिक अवकाश पर जाने की तैयारी कर ली है। कर्मचारी यूनियन ने इस बारे में नगर निगम प्रशासन को चेतावनी भी दे दी है। सैहब सोसायटी कर्मियों का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को मेयर कुसुम सदरेट से मिला। इस दौरान सैहब सोसायटी कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों ने मेयर को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। साथ ही मांग की कि उनकी वेतन संबंधी मांग को पूरा किया जाए। मेयर ने कहा कि न्यूनतम दस फीसदी वेतन वृद्धि की जाएगी। सितंबर में कर्मियों को बढ़ा हुआ वेतन मिलेगा। मेयर ने बताया कि एजीएम नहीं हो पाई है जिसके चलते वेतन संबंधी मांग पर कोई फैसला अभी नहीं लिया जा सका है। लेकिन निगम प्रशासन अपने फंड से न्यूनतम वेतन बढ़ाने का वायदा जरूर पूरा करेगा। इस पर यूनियन ने नाराजगी जाहिर की और कहा कि दस फीसदी की बढ़ोतरी बहुत कम है। इससे कर्मचारियाें को कोई फायदा नहीं होगा। उन्हें न्यूनतम साढ़े दस हजार वेतन चाहिए। पूरे देश में अब यही न्यूनतम वेतन दिया जा रहा है। इस समय सैहब कर्मियों को करीब 7700 रुपये वेतन दिया जा रहा है। यूनियन अध्यक्ष जसवंत सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी वेतन संबंधी मांग को पूरा नहीं किया गया तो सैहब कर्मी एक सितंबर से सामूहिक अवकाश पर चले जाएंगे। कहा कि 29 अगस्त को यूनियन का जरनल हाउस भी होने जा रहा है। इसमें आंदोलन की आगामी रणनीति तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed