{"_id":"5972352e4f1c1b4c258b4669","slug":"151500656942-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेत राम प्रधान, मोहिंद्र बने उपप्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेत राम प्रधान, मोहिंद्र बने उपप्रधान
Updated Fri, 21 Jul 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। प्रदेश विश्वविद्यालय चतुर्थ श्रेणी एवं तकनीकी कर्मी संघ के शुक्रवार को हुए चुनाव में भाजपा समर्थित कर्मचारी संघ ने परचम लहराया। दोपहर बाद घोषित किए गए चुनाव नतीजे में प्रधान पद पर चेत राम ने सर्वाधिक मत लेकर जीत दर्ज की। उपाध्यक्ष पद पर मोहिंद्र सिंह, महासचिव के पद पर कुशल देव लगवाल, सहसचिव पद पर नंद किशोर विजेता रहे।
प्रबंध सचिव के पद पर पुनीत कुमार, प्रेस सचिव पद पर शंकर सिंह और वित्त सचिव पद पर ज्ञान चंद विजयी रहे। चुनाव के लिए तैनात रिटर्निंग ऑफिसर किशोरी लाल और सहायक रिटर्निंग ऑफिसर जगदीश ठाकुर ने बताया कि चुनाव में कुल 331 में से 296 ने मत का प्रयोग कर संघ की नई कार्यकारिणी का चुनाव किया। चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में हुए। इसमें किसी तरह की गड़बड़ी नहीं हुई। चुनाव के लिए सभी सात पदों पर तीन-तीन उम्मीदवार मैदान में थे। सुबह साढ़े दस बजे से लेकर साढ़े तीन बजे तक मतदान की प्रक्रिया चली। इसके बाद दोपहर बाद मतगणना पूरी कर चुनाव नतीजे घोषित कर दिए गए। चुनावी नतीजे घोषित होते ही विजेता उम्मीदवारों ने अपने समर्थकों के साथ विजय जुलूस निकाला और नारेबाजी की।
---
किसको कितने वोट मिले
प्रधान चेत राम (133), अशोक शर्मा(88), ललित कुमार (68)
उप प्रधान मोहिंद्र सिंह(128), धर्म दास (113) राकेश कुमार (50)
महासचिव कुशल देव लगवाल (117), चांदी राम(78) हेम राज भाटिया(94)
सह सचिव नंद किशोर(136), मुकेश शर्मा(91), नरेंद्र कुमार(61 )
प्रबंध सचिव पुनीत कुमार(132) अनिल कुमार(45), धर्म प्रकाश(112),
प्रेस सचिव शंकर सिंह(121), अजय कुमार(97), तिलक नेगी(71)
वित्त सचिव ज्ञान चंद(123), अमर सिंह(102), रघु नाथ (63)