फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   आत्महत्या

आत्महत्या

Wed, 12 Jul 2017 10:51 PM IST
Updated Wed, 12 Jul 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
आत्महत्या
कॉलेज छात्र ने फंदा लगाकर दे दी जान
विज्ञापन

सोलन। डिग्री कॉलेज सोलन के एक छात्र ने फंदा लगाकर जान दे दी। छात्र किशोर कुमार (21) निवासी कसां बम्टा शिमला यहां कॉलेज में पढ़ता था। किशोर तथा उसकी बहन यहां किराये के कमरों में रहते थे। बहन नीचे वाले तथा किशोर ऊपर वाले कमरे में था। इसी बीच किशोर ने चादर का फंदा लगाकर कमरे में आत्महत्या कर ली। बहन घटना के वक्त नीचे वाले कमरे में थी। पुलिस ने सूचना मिलने पर किशोर को फंदे से नीचे उतारा लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था। इसकी पुष्टि एसएचओ रविंद्र कुमार ने की है।



शहर के एक अपार्टमेंट से युवक का शव बरामद
सोलन। शहर के एक अपार्टमेंट के पास से पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है। संदिग्ध हालत में मिले शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि इस मामले के सभी पहलुओं की छानबीन की जा रही है। शव के पास से मिले पहचानपत्र के मुताबिक यह शव अनिल कुमार पुत्र जीत सिंह निवासी होशियारपुर पंजाब का बताया जा रहा है। एएसपी मनमोहन सिंह ने बताया कि शव कब्जे में लेने के बाद पुलिस ने युवक की मौत के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन









विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed