फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   1500 crore MoU signed in tourism sector, new resorts and hotels to be built in himachal

पर्यटन के क्षेत्र में 1500 करोड़ के एमओयू साइन, नए रिसॉर्ट का होगा निर्माण

Thu, 12 Sep 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh मनु शर्मा, अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
मनु शर्मा, अमर उजाला, मनाली (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 12 Sep 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
1500 crore MoU signed in tourism sector, new resorts and hotels to be built in himachal
- फोटो : अमर उजाला

पर्यटन में रुचि दिखाते हुए मनाली इन्वेस्टर्स मीट कनक्लेव में निवेशकों ने एक दिन में ही 1500 करोड़ के एमओयू पर्यटन के क्षेत्र में ही साइन किए। इसके तहत नए रिसॉर्ट और होटलों का निर्माण होगा, जो पर्यटन कारोबार के लिए मील पत्थर साबित होंगे।

विज्ञापन


1500 करोड़ के इस निवेश से न केवल मनाली के पर्यटन की तस्वीर बदलेगी, बल्कि यहां पर विश्व स्तर की सुविधाएं भी पर्यटकों को मिलेंगी। एमओयू के तहत मनाली सहित समूची घाटी में विभिन्न स्थानों पर कई रिसॉर्ट और होटलों का निर्माण होगा।
विज्ञापन


मिनी इन्वेस्टर्स मीट में निवेशकों ने हर क्षेत्र में निवेश की खासी दिलचस्पी दिखाई। निवेशकों ने पर्यटन क्षेत्र के अलावा बागवानी, हाईड्रो, एडवेंचर, हथकरघा सहित अन्य क्षेत्रों में उद्योग लगाने की इच्छा भी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिन में 1500 करोड़ के एमओयू साइन होने का मतलब है कि कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के बावजूद हिमाचल पर्यटन की दृष्टि से निवेशकों की पहली पसंद है। मुख्यमंत्री ने उनकी योजनाओं को जल्द स्वीकृति प्रदान करने का आश्वासन दिया है।


मनाली होटलियर एसोसिएशन के प्रधान अनूप राम ठाकुर ने कहा कि सरकार की ओर से अनछुए पर्यटन स्थलों के विकास के लिए जिस प्रकार से कार्य कर रही है, वह सरकार की सकारात्मक सोच को दर्शाता है। सरकार के सकारात्मक रवैये से दूरदराज के पर्यटन स्थलों के लिए रोप वे और रिजॉर्ट का निर्माण मनाली में पर्यटकों की संख्या बढ़ाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed