{"_id":"5ed23e5bb90d4010773011ff","slug":"150-truck-drivers-of-solan-stranded-in-khanpur-khui-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब के खानपुर खुई में फंसे सोलन के 150 ट्रक चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब के खानपुर खुई में फंसे सोलन के 150 ट्रक चालक
Sat, 30 May 2020 04:37 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, स्वारघाट (बिलासपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, स्वारघाट (बिलासपुर)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 30 May 2020 04:37 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के सोलन जिले के बागा अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट से सीमेंट लेकर गए सैकड़ों ट्रक पंजाब के खानपुर खुई में फंसे हैं। ट्रक पिछले करीब पांच दिन से अनलोड नहीं हो रहे हैं। इससे चालकों को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। ट्रकों में सीमेंट लोड होने के कारण उनके टायरों पर बोझ बढ़ रहा है। इससे ट्रकों को नुकसान हो रहा है। चालकों के भी भूखे मरने की नौबत आ गई है। लॉकडाउन के चलते वहां होटल बंद हैं। कुछ चालक खुद खाना बना रहे हैं, लेकिन जो राशन साथ ले गए थे वह भी अब खत्म हो गया है।
विज्ञापन
मोबाइल नेटवर्क भी न होने से चालक परेशान हैं। ट्रक चालकों ने बताया कि खानपुर खुई में 26 मई से बागा डैंप पर 150 से ज्यादा ट्रक खड़े हैं। इन्हें अनलोड नहीं किया जा रहा है। उनका कहना है कि खानपुर खुई डैंप पर बघेरी के ट्रक साथ-साथ में अनलोड किए जा रहे हैं, लेकिन बागा डैंप के ट्रकों को खाली नहीं किया जा रहा है। चालकों का कहना है कि बागा डैंप पर लेबर के 5-7 लोग ही हैं। इसके चलते दिन में कुछ ही ट्रक खाली होते हैं। सैकड़ों ट्रक डैंप पर खड़े हैं। कंपनी प्रबंधन भी चालकों की नहीं सुन रहा है।
विज्ञापन