फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   150 NGO of himachal now under check of central govt.

150 संस्थाओं पर मोदी सरकार ने कसा शिकंजा

Mon, 27 Oct 2014 03:30 PM IST
Updated Mon, 27 Oct 2014 03:30 PM IST
विज्ञापन
150 NGO of himachal now under check of central govt.

हिमाचल में विदेशी फंड से पोषित लगभग 150 संस्थाओं पर भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने शिकंजा कस दिया है। अब शर्त लगाई है कि ये संस्थाएं 20 हजार रुपये से ऊपर का कोई भी भुगतान कैश से नहीं कर सकेंगी।

विज्ञापन


इन्हें चेक या डिमांड ड्राफ्ट का इस्तेमाल करना होगा। हिमाचल की 47 तिब्बती, मिशनरी संस्थाओं और एनजीओ को तो तीन साल का वार्षिक रिटर्न नहीं देने पर गृह मंत्रालय से पहले ही नोटिस जारी हो चुके हैं।
विज्ञापन


अब इनके खर्च पर भी नई शर्त लगा दी है। गृह मंत्रालय के विदेशी डिविजन के एफसीआरए विंग के संयुक्त सचिव जीके द्विवेदी ने 21 अक्तूबर को विदेशी फंडिंग वाले हिमाचल के सभी एनजीओ को एक सर्कुलर (संख्या-एफ नंबर 11/21022/58(136)2014-एफसीआरए एमयू) जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चैक या ड्राफ्ट से होगा भुगतान

150 NGO of himachal now under check of central govt.

हिमाचल में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट के तहत लगभग डेढ़ सौ संस्थाएं पंजीकृत हैं। ये विदेशी फंडिंग पाने के लिए अधिकृत हैं। जीके द्विवेदी ने सर्कुलर में स्पष्ट किया है कि रिकार्ड और लेखों की पड़ताल के बाद यह पाया कि कुछ संस्थाएं बड़ी मात्रा में विदेशी सहयोग ले रही हैं।

ये बैंकों या अन्य खातों से बड़ी मात्रा में कैश निकाल रहे हैं। विदेशी फंडिंग वाली संस्थाओं की खर्च की सीमा तय करने का मामला वर्तमान में गृह मंत्रालय के पास विचाराधीन है। इसी बीच यह निर्णय लिया गया है कि फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट के तहत दर्ज संस्थाओं का 20 हजार रुपये से ऊपर का व्यय या अन्य भुगतान केवल चेक या डिमांड ड्राफ्ट से होगा।

ऐसी संस्थाओं पर गृह मंत्रालय अब पैनी नजर रखेगा, जो इस नियम की अनुपालना नहीं करेंगे। मुख्य सचिव पी. मित्रा ने कहा कि भारत सरकार का सर्कुलर देखने के बाद ही कुछ कह पाऊंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed