फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   150 illegal possession over graveyards in himachal.

हिमाचल के 150 कब्रिस्तानों पर दिए अवैध कब्जे

Tue, 27 Oct 2015 08:55 AM IST
Updated Tue, 27 Oct 2015 08:55 AM IST
विज्ञापन
150 illegal possession over graveyards in himachal.

हिमाचल प्रदेश में 150 से अधिक कब्रिस्तानों पर अवैध कब्जे हैं। नगर निगम शिमला ने कब्रिस्तान में सड़क बना दी है तो शिक्षा विभाग ने स्कूल तक खोल दिए हैं। सोमवार को राज्य सरकार द्वारा हाईकोर्ट में सौंपी गई रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। रिपोर्ट में वक्फ बोर्ड की 400 से अधिक संपत्तियों पर अवैध कब्जे बताए गए हैं। शिमला सर्किल में सबसे अधिक 207 मामले चिह्नित किए गए हैं। उधर, हाईकोर्ट ने रिपोर्ट में भी कई खामियां पाई हैं।

विज्ञापन


हाईकोर्ट ने प्रार्थी से रिपोर्ट पर जवाब मांगा है। मामले की आगामी सुनवाई 24 नवंबर को होगी। प्रदेश सरकार ने सोमवार को वक्फ बोर्ड की भूमि और संपत्तियों पर अवैध कब्जों के मामले में हाईकोर्ट में अपनी रिपोर्ट पेश की। सरकार के अनुसार प्रदेश में वक्फ बोर्ड की 400 से अधिक संपत्तियों पर अवैध कब्जों के मामले सामने आए हैं। इसमें सबसे अधिक शिमला सर्किल में 207 मामले चिन्हित किए गए हैं।
विज्ञापन

शिमला नगर निगम ने कब्रिस्तान पर कब्जा कर बना डाली सड़क

150 illegal possession over graveyards in himachal.

सोलन सर्किल में 13, ऊना सर्किल में 53 और धर्मशाला सर्किल में 129 मामले सामने आए हैं। अधिकांश मामलों में वक्फ बोर्ड द्वारा कार्रवाई की जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार 150 से अधिक कब्जे कब्रिस्तान पर पाए गए हैं। शिमला नगर निगम ने भी संजौली के कब्रिस्तान में कब्जा कर सड़क का निर्माण किया है। शिक्षा विभाग ने भी कुछ कब्रिस्तानों पर कब्जा कर स्कूल खोले हैं। कब्रिस्तानों में सिविल अस्पताल, मंदिर, दुकानें तथा रिहायशी मकान बनाए गए हैं। रिपोर्ट में यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि वक्फ बोर्ड के पास कुल कितनी भूमि प्रदेश में है।

कितनी भूमि पर अवैध कब्जा किया गया है। वक्फ बोर्ड ये बताने में भी असफल रहा है कि उसके पास हिमाचल में कुल कितनी संपत्तियां हैं। मुख्य न्यायाधीश मंसूर अहमद मीर और न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान की खंडपीठ ने रिपोर्ट का अवलोकन कर इसमें खामियां पाते हुए प्रार्थी इमरान खान से रिपोर्ट का जवाब देने को कहा है। मामले पर आगामी सुनवाई 24 नवंबर को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed