{"_id":"58a3cfa14f1c1b4917d8400b","slug":"150-forest-gaurd-recruitment-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन विभाग में होगी 150 फारेस्ट गार्ड की भर्ती, कर लें तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन विभाग में होगी 150 फारेस्ट गार्ड की भर्ती, कर लें तैयारी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 15 Feb 2017 03:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में 17 फरवरी को होने वाली कैबिनेट बैठक में वन विभाग फॉरेस्ट गार्ड के 150 व एसीएफ के 20 पदों को भरने का प्रस्ताव ला सकता है। वर्तमान में इन पदों को भरने की फाइल वित्त विभाग में लंबित है।
विज्ञापन
वित्त विभाग की मंजूरी के बाद वन विभाग दोनों प्रस्तावों को कैबिनेट में ला सकता है। विभागीय सूत्रों की मानें तो चुनावी साल में सरकार कर्मचारियों की कमी को दूर करने के साथ ही युवाओं को ज्यादा से ज्यादा नौकरियों की सौगात देने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
इसी क्रम में हाल में हुई फॉरेस्ट गार्ड और मल्टीपर्पज वर्कर की भर्ती के बाद अब नए सिरे से डेढ़ सौ से ज्यादा फॉरेस्ट गार्ड के पदों को भरने की कवायद की जा रही है।
विज्ञापन
वहीं, इसके अलावा बैठक में ईको टूरिज्म पॉलिसी 2016 में कुछ संशोधन के लिए अधिनियम भी पेश किया जा सकता है। संशोधन को मंजूरी मिलने पर ईको टूरिज्म साइटों को वन विकास निगम और निजी संस्थाएं भी संचालित कर सकेंगी।