फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   15 crore rupee budget for gardeners training.

प्रदेश के बागवान सीखेंगे बागवानी की बारीकियां

Mon, 21 Mar 2016 09:01 AM IST
सुरेंद्र कुमार/अमर उजाला, हमीरपुर
सुरेंद्र कुमार/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Mon, 21 Mar 2016 09:01 AM IST
विज्ञापन
15 crore rupee budget for gardeners training.
बागवानी विभाग को एक्सपोजर विजिट के लिए 15 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

प्रदेश के बागवान अब बागवानी के गुरुमंत्र सीख सकेंगे। बागवानी विभाग को एक्सपोजर विजिट के लिए 15 करोड़ का प्रावधान किया गया है। बागवान जिला, राज्य स्तर और अन्य राज्यों में जाकर एक्सपोजर विजिट कर सकेंगे। जिला स्तर से एक्सपोजर विजिट को विभाग से बागवानों की सूची मांगी गई है।

विज्ञापन


सभी जिलों से सूची मिलने के बाद बागवानों को एक्सपोजर विजिट करवाई जाएगी। जिला स्तर पर जारी पहली किस्त में प्रशिक्षण और एक्सपोजर विजिट का प्रावधान नहीं था। सभी की निगाहें बजट की दूसरी किस्त पर थीं। इसमें बागवानों को राहत मिली है। प्रदेश को बजट की दूसरी किस्त के रूप में पंद्रह करोड़ की राशि मिली है। राज्य से जिला स्तर पर राशि वितरित की जा चुकी है। दूसरी किस्त में एक्सपोजर विजिट का प्रावधान है।
विज्ञापन


इससे प्रदेश के बागवानों को बागवानी का प्रशिक्षण मिलेगा। विभाग की मानें तो बागवानों को जिला स्तर पर भी एक्सपोजर विजिट करवाई जाती है। इसमें विभाग के विशेषज्ञ प्रशिक्षण देते हैं। जिला स्तर के बाद राज्य स्तर पर एक्सपोजर विजिट करवाई जाती है। उसके बाद अन्य राज्यों की भी विजिट करवाई जाती है। जिला हमीरपुर से 30 बागवानों के नामों की सूची विभाग को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बागवानी विभाग के परियोजना अधिकारी हेमराज शर्मा ने बताया कि बजट की दूसरी किस्त में एक्सपोजर विजिट का प्रावधान है। प्रदेश को दूसरी किस्त के रूप में पंद्रह करोड़ मिले हैं। जिला स्तर से एक्सपोजर विजिट के लिए बागवानों की सूची मांगी गई है। सभी जिलों से सूची मिलने पर एक्सपोजर विजिट करवाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed