हिमाचल की विभिन्न मंडियों में पहुंची 14792 क्विंटल लोकल सब्जी
लॉकडाउन के बाद प्रदेश के किसानों ने शुक्रवार तक हिमाचल की विभिन्न मंडियों में कुल 14792 क्विंटल लोकल सब्जी पहुंचाई है। प्रदेश के किसानों को अपनी तैयार सब्जी बेचने में परेशानी हो रही थी लेकिन अब किसान अपनी फसलें मंडियों में बेचने में रफ्तार पकड़ने लगे हैं।
स्थानीय सब्जी के ये आंकड़े गत 29 मार्च से लेकर आज दिन तक के हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार मंडी जिले की विभिन्न मंडियो में जिले के किसानों ने सबसे अधिक 5873 क्विंटल सब्जी बेची है। शिमला और किन्नौर की मंडियों में 1485 और हमीरपुर में सबसे कम क्विंटल सब्जी किसानों ने बेची है।
जिला सब्जी बेची क्विंटल में
शिमला किन्नौर 1485
सोलन 3705
कांगड़ा 206
कुल्लू- लाहौल स्पीति 1320
सिरमौर 302
ऊना 1429
बिलासपुर 238
हमीरपुर 102
चंबा 132
कुल 14792