फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   146 employees of himachal gramin bank get promotion.

बैंक कर्मचारियों को पदोन्नति का तोहफा

Tue, 13 Oct 2015 10:51 PM IST
Updated Tue, 13 Oct 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
146 employees of himachal gramin bank get promotion.

हिमाचल ग्रामीण बैंक 146 कर्मचारियों को दिवाली पर पदोन्नति का तोहफा देने जा रहा है। इसकी प्रक्रिया जोरशोर से जारी है। पूरे हिमाचल में पदोन्नति वाले कर्मचारियों की सूची तैयार की जा रही है। इधर, बैंक प्रबंधन हिमाचल में अपनी सेवाओं का विस्तार करने भी जा रहा है। 50 नई शाखाएं हिमाचल के विभिन्न जिलों में खोले जाने की तैयारी है।

विज्ञापन


बैंक प्रबंधन ने अप्रैल 2016 तक नई शाखाएं खोलने का निर्णय लिया है। नई शाखाएं खुलने से लोगों को बैंक संबंधी कार्य निपटाने के लिए दूर नहीं जाना होगा। वर्तमान में सूबे में हिमाचल ग्रामीण बैंक की 212 शाखाएं चल रही हैं। जबकि, चार क्षेत्रीय कार्यालय हैं। बैंक प्रबंधन की ओर से आगामी छह माह के लिए रोड मैप तैयार किया गया है।
विज्ञापन

262 पदों के लिए जल्द साक्षात्कार

146 employees of himachal gramin bank get promotion.

जिसमें 25 नई शाखाएं खोली जाएंगी। जबकि अन्य 25 शाखाएं अप्रैल 2016 तक खोलने के लिए बैंक प्रबंधन प्रयासरत है। बैंक प्रबंधन की ओर से 146 कर्मचारियों को दिवाली का पदोन्नति के रूप में तोहफा दिया जा रहा है। कर्मचारियों को पदोन्नत करने के लिए इन दिनों बैंक में काम जोरों पर चल रहा है।

बैंक की ओर से 262 पदों पर कर्मचारी तथा अधिकारी आईबीपीएस के माध्यम से भर्ती किए जाएंगे। इसके लिए परीक्षा ले ली गई है। बैंक ने पात्र उम्मीदवारों की सूची मांगी है। जिनके जल्द इंटरव्यू लिए जाएंगे। 262 पदों में स्केल दो के ब्रांच मैनेजर 23, स्केल वन के मैनेजर 65, ऑफिस अस्सिटेंट 174 भर्ती किए जाएंगे।

टाटा के साथ किया फाइनेंस एमओयू साइन

146 employees of himachal gramin bank get promotion.

हिमाचल ग्रामीण बैंक ने टाटा मोटर्स के साथ कार रिटेल फाइनेंस टाइअप किया है। मंगलवार को बैंक तथा कंपनी के बीच एमओयू साइन किया। टाटा की गाड़ी हिमाचल ग्रामीण बैंक से फाइनेंस करने पर 9.6 प्रतिशत ब्याज पर ऋण उपलब्ध होगा। फेस्टिवल बोनाजा के दौरान एचजीबी में सर्विस तथा अन्य चार्जिज भी नहीं लगेंगे।

हिमाचल ग्रामीण बैंक के चेयरमैन एसके चावला ने बताया कि अप्रैल 2016 तक 50 नई शाखाएं खोलने का लक्ष्य रखा गया है। 262 पदों पर आईबीपीएस के माध्यम से भर्ती की जा रही है। टाटा के साथ गाड़ी फाइनेंस के लिए एमओयू किया है। जिसमें सस्ती ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed