फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   143 road and 205 bus route closed due to snowfall

बर्फबारी से 143 सड़कें बंद और 205 रूट प्रभावित, ऐसे घर पहुंचे लोग

Wed, 24 Jan 2018 12:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Wed, 24 Jan 2018 12:14 PM IST
विज्ञापन
143 road and 205 bus route closed due to snowfall

हिमाचल में हुई बर्फबारी से शिमला-रामपुर नेशनल हाईवे समेत ऊपरी शिमला यातायात से कट गया है। जिला चंबा, सिरमौर, शिमला और कांगड़ा की 143 सड़कें बंद हो गई हैं। परिवहन निगम के 205 रूटों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई है। 

विज्ञापन


परिवहन निगम ने सुबह 11 बजे तक अपर शिमला के लिए 38 बसें भेजी गई थी। इनमें से दो दर्जन बसें खड़ा पत्थर, खिड़की, नारकंडा, जैस घाटी और चलौठी में फंस गई हैं। परिवहन निगम ने बर्फबारी से प्रभावित क्षेत्रों के लिए बसें भेजनी बंद कर दी हैं। 
विज्ञापन


हिमाचल में हुई बर्फबारी और बारिश से सरकार ने लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। 25 हजार कर्मचारियों की फील्ड में तैनाती की है। इन कर्मचारियों को जल्द से जल्द सड़कों से बर्फ हटाने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बर्फबारी में बसें चलाने का रिस्क न लें चालक

143 road and 205 bus route closed due to snowfall

इसके अलावा लोक निर्माण विभाग ने कर्मचारियों के साथ करीब 150 मशीनें फील्ड में तैनात कर दी हैं। जरूरत पड़ने से निजी डोजर और जेसीबी को भी हायर किए जाने पर भी विचार चल रहा है। 

फील्ड में तैनात लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता, एसडीओ और जेई को सड़क प्रभावित संबंधित मुख्य कार्यालय में सूचना देने को कहा गया है। 

परिवहन निगम ने चालकों-परिचालकों को बर्फबारी में बसें न चलाने की निर्देश दिए हैं। चालकों से कहा गया है कि जब तक सड़क पर फिसलन हो रही है, बसें सड़कों के किनारे खड़ी कर इसकी सूचना निगम कार्यालय में दें। 

संजौली कॉलेज के पास गिरा पेड़, चार जख्मी

143 road and 205 bus route closed due to snowfall

राजधानी में पहली बर्फबारी ने लोगों के लिए मुश्किलें पैदा कर दी हैं। मंगलवार साढ़े छह बजे के करीब संजौली कॉलेज के पास बुरांश का एक पेड़ अचानक से गिर गया। इस पेड़ के गिरने के कारण सड़क पर पैदल चल रहे चार लोग चपेट में आ गए।

घायलों को उपचार के लिए आईजीएमसी पहुंचाया गया। डॉक्टरों की निगरानी में इनका उपचार चल रहा है। मंगलवार शाम को संजौली कॉलेज के पास पेड़ गिरने के बाद चार लोग घायल हो गए थे।

मौके पर एक महिला ने 108 एंबुलेंस को फोन भी किया, लेकिन दूसरी ओर से जवाब आया कि वह मौके पर नहीं आ सकते। गाड़ियां बर्फबारी में फंसी है। इसके बाद संजौली से जाखू की ओर पैदल आ रही कुसुमलता शर्मा ने घायलों को मदद न मिलने के बाद घायलों को पैदल ही आईजीएमसी में उपचार के लिए

पहुंचाया। उधर, इस मामले पर प्रोग्राम मैनेजर शिमला डिविजन 108 आकाश दीप ने बताया कि बर्फबारी के कारण एंबुलेंस फंस गई थी। जिसके कारण आवाजाही नहीं हो पाई। जबकि सड़क के खुलने के बाद निरंतर अंतराल में सेवा जारी रखी गई।

चेन लगी जिप्सी चलाई जाएगी इमरजेंसी में
108 का दावा है कि रात में इमरजेंसी सेवाओं के दौरान चेन लगी एंबुलेंस को चलाया जाएगा। जिससे कि रात्रि सेवा प्रभावित न हो। पेड़ गिरने के बाद वन विभाग ने मौके पर मजदूरों को भेजा है। देर रात तक पेड़ को हटाने का कार्य जारी है।

बर्फ से स्किड हुई गाड़ियां, सर्कुलर रोेड जाम

143 road and 205 bus route closed due to snowfall

 बर्फबारी के चलते मंगलवार शाम घंटों तक सर्कुलर रोड जाम रहा। शाम करीब छह बजे होटल होलीडे होम के पास एक निजी बस और एक गाड़ी में हल्की टक्कर भी हो गई। इससे यहां लंबा जाम भी लग गया। बर्फ से स्किड होने के चलते दोनों में समझौता भी हो गया।

लेकिन जगह जगह गाड़ियां स्किड होती रही जिससे यातायात ठप रहा। शाम करीब सात बजे धीमी रफ्तार से यातायात चलता रहा। डीएसपी ट्रैफिक चमननलाल का कहना है कि बर्फबारी के चलते यातायात धीमा हुआ लेकिन यातायात देर शाम तक बहाल कर दिया गया है।

शिमला-चंडीगढ़ रूट पर जाने वाली बसें सामान्य शेड्यूल के अनुसार चल रही है। एचआरटीसी प्रबंधन के अनुसार इस रूट पर यातायात प्रभावित नहीं हुआ है। रिकांगपिओ जाने वाली बसें वाया मशोबरा बसंतपुर होते हुए रवाना की गई है। इस रूट पर यातायात सामान्य है।

टुटू के पास फंसी बसें
वहीं, टुटू के पास भी कई गाड़ियां बर्फ के चलते स्किड हो गई। इसके चलते कई बसें भी यहां फंसी रही। आठ बजे आईएसबीटी से रिकांगपिओ जाने वाली बस भी यहां घंटों तक फंसी रही। 
 

बर्फ में फंसी मेयर की गाड़ी, पैदल चलना पड़ा

143 road and 205 bus route closed due to snowfall

नगर निगम महापौर कुसुम सदरेट की गाड़ी भी होटल होलीडे होम के पास बर्फ में फंस गई। इसके चलते मेयर को कुछ दूरी तक पैदल ही चलना पड़ा। काफी देर बाद में गाड़ी बर्फ और जाम से निकली। इसके बाद मेयर गाड़ी में ही अनाडेल रवाना हुई।

निगम ने खोले अस्पताल के रोड
शहर में नगर निगम अस्पतालों के रोड भी देर शाम ही सुचारू कर दिए। डिप्टी मेयर राकेश कुमार शर्मा का कहना है कि सभी अस्पतालों के रोड खोल दिए गए हैं। संजौली रोड से भी बर्फ हटाने के लिए नगर निगम की जेसीबी मशीनें काम कर रही हैं।

हल्की बर्फ ने खोली पोल, 15 ट्रांसफार्मर हांफे

143 road and 205 bus route closed due to snowfall

पहली बर्फबारी ने बिजली बोर्ड की पोल खोल दी है। ढली सब स्टेशन के जीओ स्विच ब्लास्ट होने से करीब 15 ट्रांसफार्मर ठप हो गए। इससे आधा शहर अंधेरे में डूब गया है। भराड़ी, पीएनटी, दुधली, भौंट, कुफटाधार, डुम्मी, रज्ञान क्षेत्रों में अंधेरा छा गया है।

बत्ती गुल होने से लोगों को परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है। स्विच ब्लास्ट होने से क्षेत्र के  करीब 15 ट्रांसफार्मर ठप पड़ गए। ढली सब स्टेशन के सहायक अभियंता ने बताया कि जीओ स्विच में पोस्ट ब्लास्ट हो गया। इससे 15 ट्रांसफार्मरों से विद्युत आपूर्ति बंद हो गई।

रोहड़ू, चौपाल नहीं जा सकीं 22 बसें, यात्री परेशान
आईएसबीटी से रोहड़ू, चौपाल समेत अपर शिमला जाने वाली 22 बसें शिमला से ही रवाना नहीं हो पाईं। इससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। एचआरटीसी प्रबंधन के अनुसार बुधवार सुबह यदि सड़क बहाल होती है तो ये बसें रवाना की जाएंगी।

शिमला में उमड़े सैलानी, होटलों में ऑक्यूपेंसी फुल

143 road and 205 bus route closed due to snowfall

राजधानी शिमला में मंगलवार दोपहर बाद बर्फबारी शुरू होते ही पड़ोसी राज्यों से सैलानियों का शिमला पहुंचना शुरू हो गया है। बर्फबारी होने से हिमाचल में पर्यटन कारोबारियों के चेहरों पर रौनक लौट आई है। साल 2018 की पहली बर्फबारी देखने के लिए सैलानी खासे उत्साहित हैं।

मंगलवार शाम करीब सात बजे तक शिमला में बाहरी राज्यों से भारी संख्या में सैलानी गाड़ियां लेकर पहुंचे। शिमला में मंदी के दौर से जूझ रहे होटलों में भी ऑक्यूपेंसी फुल हो गई है। शिमला के अलावा मनाली, डलहौजी और कसौली का भी सैलानियों ने रुख किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed