{"_id":"5bcb6972bdec226989662f5a","slug":"141540057458-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में कल से नहीं चलने दी जाएंगी बिना ‘लोगो’ की टैक्सियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में कल से नहीं चलने दी जाएंगी बिना ‘लोगो’ की टैक्सियां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 21 Oct 2018 11:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में सोमवार से बिना ‘लोगो’ की टैक्सियां नहीं चलने दी जाएंगी। यह फैसला शहर की सभी 25 टैक्सी यूनियनों की ओर से गठित ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने ओल्ड बस स्टैंड में आयोजित बैठक में लिया। कमेटी का कहना है कि लोगो लगी टैक्सियां ही शहर से सवारियां उठा सकेंगी।
विज्ञापन
ज्वाइंट एक्शन कमेटी के अध्यक्ष अजय सलवानी ने बताया कि शहर में बाहरी राज्यों और जिलों की टैक्सियां काम कर रही हैं। बाहरी क्षेत्रों के टैक्सी संचालक ओवर चार्जिंग कर रहे हैं। शिमला की यूनियनों के रेट से अधिक पैसा सैलानियों से लिया जा रहा है। सैलानियों से दुर्व्यवहार की भी घटनाएं पेश आती हैं।
विज्ञापन
इतना ही नहीं पैकेज के नाम पर भी सैलानियों से ठगी की जा रही है। सैलानियों को सभी टूरिस्ट स्पॉट नहीं घुमाए जाते। शहर में निजी गाड़ियों को भी बतौर टैक्सी इस्तेमाल किया जा रहा है। इस सब से शिमला के टैक्सी ऑपरेटर बदनाम हो रहे हैं। ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने मनमानी करने वालों पर कड़ाई बरतने का फैसला लिया है। ज्वाइंट एक्शन कमेटी सभी यूनियनों को लोगो उपलब्ध करवाएगी।
विज्ञापन
लोगो में टैक्सी यूनियन का पंजीकरण नंबर लिखा होगा। लोगो वाली टैक्सियां ही शहर में काम करेंगी। बाहरी राज्यों से आने वाली गाड़ियाें के पैकेज जांचे जाएंगे। पैकेज सही पाए जाने पर ही टैक्सी को चलने दिया जाएगा। बिना लोगो वाली टैक्सियों को रोक कर पुलिस के सहयोग से कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने इसे लेकर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) शिमला को भी अवगत करवा दिया है। बैठक में टैक्सी यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर, सतीश ठाकुर, राकेश चौहान, चमन लाल, वीरेंद्र, संजय, हुकमचंद, नरेंद्र कुमार, नरेंद्र शर्मा, अनिल ठाकुर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।