{"_id":"5a43c7204f1c1bc45b8be852","slug":"141514391328-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी, पीएचसी को मिले 51 नए चिकित्सक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी, पीएचसी को मिले 51 नए चिकित्सक
Updated Wed, 27 Dec 2017 09:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुमित ठाकुर
शिमला। एमबीबीएस कर चुके प्रशिक्षुओं के लिए वॉक इन इंटरव्यू आईजीएमसी में करवाए गए। साक्षात्कार में कुल 51 डॉक्टरों का चयन किया गया। यह छात्र अब सीएचसी, पीएचसी और सिविल अस्पतालों में बतौर मेडिकल ऑफिसर सेवाएं देंगे। संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य सेेवाएं अजय कुमार गुप्ता ने इस बात की पुष्टि की है।
स्वास्थ्य विभाग के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सिविल अस्पताल में डॉक्टरों की समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टरों के न मिल पाने के कारण मरीजों को शहर के बड़े अस्पतालों में पहुंचना पड़ रहा है। अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से 31 दिसंबर को एमबीबीएस पूरी करने वाले छात्रों के लिए निदेशक स्वास्थ्य सेवाओं की ओर से अस्पताल में ही वॉक इन इंटरव्यू लेने की प्रक्रिया को शुरू किया गया हैै। ऐसे में जिन भी मेडिकल कॉलेजों के एमबीबीएस अपनी शिक्षा पूरी करते हैं तो उनके साक्षात्कार अस्पतालों में लिए जा रहे हैं। जबकि इससे पूर्व में इन साक्षात्कारों के लिए डीएचएस जाना पड़ता था, लेकिन अब सभी प्रक्रिया के झंझटों को खत्म करके स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्पतालों में ही यह प्रक्रिया पूरी करने की व्यवस्था की है। शनिवार को इस इंटरव्यू के दौरान आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सक अधीक्षक डॉ. रमेश चंद समेत एक अन्य डॉक्टर शामिल रहे।
---
डीएचएस में सिलेक्ट किए गए 51 डॉक्टर
शिमला। बीते दिनों भी डीएचएस में एमबीबीएस स्टूडेंट के साक्षात्कार लिए गए थे। इस दौरान भी 51 डॉक्टरों को सिलेक्ट किया गया था। इन सभी को खाली पड़े स्टेशनों पर आर्डर होने के बाद भेजा जाएगा।