{"_id":"59f8b3c34f1c1b6d548b9f03","slug":"141509471171-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंटिंग प्रतियोगिता में दीया और तब्बू अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंटिंग प्रतियोगिता में दीया और तब्बू अव्वल
Updated Tue, 31 Oct 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लक्कड़ बाजार में मंगलवार को सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस पर राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान करवाई गई पेंटिंग प्रतियोगिता में आठवीं कक्षा की दीया रावत ने पहला, तब्बू ने दूसरा, जबकि नौवीं कक्षा की लविना ने तीसरा स्थान हासिल किया। स्कूल की छात्राओं को हिंदी की प्रवक्ता रमा नेगी ने सरदार पटेल की ओर से किए गए महत्वपूर्ण कार्य और बलिदान पर जागरूक किया। एनएसएस प्रभारी बनिता नेगी ने छात्राओं को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। वहीं, स्कूल में निबंध लेखन और पेंटिंग प्रतियोगिता भी करवाई गई। निबंध लेखन में बारहवीं की नित्तल रप्टा ने पहला, बारहवीं की सीमा ने दूसरा और ग्यारहवीं कक्षा की पूनम ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या गीता देवी, अध्यापक और छात्राएं मौजूद रहीं।